Pages

Monday, May 7, 2012

रेलवे भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी

रेलवे भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी
लखनऊ : रेलवे भर्ती बोर्ड गोरखपुर की वर्ष 2010 की ग्रुप डी की परीक्षा में एक फर्जी अभ्यर्थी भी पकड़ा गया। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज से एक परीक्षार्थी कॉपी लेकर ही भाग गया। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में रविवार सुबह की पाली में परीक्षा के दौरान ग्राम सुमेरपुर, प्रतापगढ़ निवासी सत्येंद्र कुमार केंद्र से उत्तर पुस्तिका लेकर ही भाग निकला। दूसरी पाली में हुई परीक्षा के दौरान इसी कॉलेज में ग्राम उदयपुर, वाराणसी के बैजू कुमार कुंजर इसी गांव के संदेश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। source-dainik jagran news paper 7/5/12