Pages

Labels

Showing posts with label SSC. Show all posts
Showing posts with label SSC. Show all posts

Monday, July 30, 2012

SSC-56 फीसदी ने दी एसएससी परीक्षा


SSC-56 फीसदी ने दी एसएससी परीक्षा
इलाहाबाद : कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र की ओर से रविवार को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी-डी परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश व बिहार के 12 शहरों में 48 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 55.80 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बरेली में परीक्षा के लिए बाद में तिथियों की घोषणा की जाएगी जिसके लिए दूसरा प्रवेश पत्र भी जारी किया जाएगा।

इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर पटना, दरभंगा, भागलपुर, कानपुर में सुबह साढ़े नौ से 11 व दोपहर डेढ़ से तीन बजे के बीच आयोजित की गई। आज की परीक्षा के लिए दो लाख चार हजार सात सौ अस्सी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 114176 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यह कुल प्रतिभागियों का 55.80 प्रतिशत रहा।

Sunday, July 29, 2012

SSC-बरेली के अभ्यर्थियों को दोबारा मिलेगा मौका( स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' व 'डी' परीक्षा )


SSC-बरेली के अभ्यर्थियों को दोबारा मिलेगा मौका( स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' व 'डी' परीक्षा )
इलाहाबाद : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के 12 शहरों में स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' व 'डी' परीक्षा रविवार को कराई जाएगी। दंगे के बाद अशांत बरेली में यह परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। बरेली में जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा निरस्त की गई है उनकी परीक्षा किसी और तिथि में आयोजित की जाएगी। नई तिथि की घोषणा आयोग अपनी वेबसाइट एसएससी-सीआर.ओआरजी पर करेगा। इन अभ्यर्थियों को आयोग दोबारा एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। बरेली के अलावा इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, कानपुर व गोरखपुर, पटना, दरभंगा व भागलपुर में यह परीक्षा रविवार की सुबह 9.30 से 11 व अपराह्न 1.30 से 3 बजे के बीच होगी। इस परीक्षा में दो लाख 12 हजार अभ्यर्थी बैठ रहे हैं।

कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि बरेली में अशांति होने के कारण जिला प्रशासन ने परीक्षा कराने में असमर्थता जताई है। लिहाजा बरेली के 26 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को होने वाली परीक्षा किसी और तिथि में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी समय से दे दी जाएगी। इसके अलावा इलाहाबाद में 49, लखनऊ में 76, आगरा में 27, वाराणसी में 20, कानपुर में 48, मेरठ में 21 व गोरखपुर में 28, पटना में 75, दरभंगा में 21 व भागलपुर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
news source-dainik jagran 29/07/2012

Saturday, July 28, 2012

SSC-दिल्ली पुलिस में दारोगा के 1725 अभ्यर्थियों को राहत


 SSC-दिल्ली पुलिस में दारोगा के 1725 अभ्यर्थियों को राहत
वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : अगर आपने दिल्ली पुलिस में दारोगा बनने का सपना संजोए हैं तो यह खबर ध्यान से पढि़ए। कर्मचारी चयन आयोग को 2700 से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क ही नहीं मिले हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय कक्ष निरीक्षक को आवेदन शुल्क संबंधी प्रमाण पत्र देना होगा इसके बाद ही परीक्षा देने को मिलेगा। यदि कोई अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा करने का प्रमाण दिखाने में असफल रहता है तो उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। इससे पूर्व आवेदन शुल्क न मिलने की दशा में अभ्यर्थियों को परीक्षा से पूर्व संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करना होता था। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों की रजिस्ट्रेशन आइडी नाम, व ट्रान्जैक्शन आइडी का विवरण वेबसाइट एसएससी.एनआइसी.इन पर अपलोड कर दिया है।

दिल्ली पुलिस में दारोगा के 335 पदों के लिए जून 2012 में आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा की तिथि 19 अगस्त रखी गई है। दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टरों की भर्ती का स्वरूप भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में दारोगा भर्ती के पैटर्न पर ही रखा गया है। चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट व साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर होगा। इनमें 324 पद पुरुष व 11 पद महिलाओं के लिए शामिल हैं।
news source-dainik jagran 28/07/12

Tuesday, July 24, 2012

SSC-कर्मचारी चयन आयोग की भारतीय सूचना सेवा के कनिष्ठ ग्रेड समूह ख अराजपत्रित की परीक्षा रविवार को संपन्न हुई।


SSC-कर्मचारी चयन आयोग की भारतीय सूचना सेवा के कनिष्ठ ग्रेड समूह ख अराजपत्रित की परीक्षा रविवार को संपन्न हुई।
इलाहाबाद : कर्मचारी चयन आयोग की भारतीय सूचना सेवा के कनिष्ठ ग्रेड समूह ख अराजपत्रित की परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। परीक्षा में केवल 37.20 फीसद अभ्यर्थी ही शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने के लिए इलाहाबाद के छह परीक्षा केंद्रों पर 1785 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे।
इलाहाबाद के छह परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में 664 और दूसरी पाली में 651 अभ्यर्थी पहुंचे। अखिल भारतीय स्तर पर इस परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग के कर्नाटक क्षेत्र ने किया था। परीक्षा के दौरान प्रथम प्रश्न पत्र में 150 अंक के सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जानकारी से संबंधित 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए। दूसरी पाली में 150 अंकों की द्वितीय प्रश्न पत्र की लिखित परीक्षा हुई। दूसरे प्रश्न पत्र में पत्रकारिता जनसंचार से संबंधित सवाल पूछे गए।
'मुंबई धमाके' में फंसे अभ्यर्थी
कर्मचारी चयन आयोग ने भारतीय सूचना सेवा के अभ्यर्थियों से 13 जुलाई को हुए हमले के स्पॉट के बारे सवाल पूछा। प्रथम प्रश्न पत्र के सामान्य जानकारी खंड के तहत विज्ञान से संबंधित सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। बॉयोलॉजी से संबंधित सवालों हाइड्रोपोनिक्स, बॉयोडीजल, कल्पना-1, कोरिओ-विटेलीन प्लैसेंटा, रेड रस्ट, गीता रहस्य, वाकिंग फर्न, पनामा नहर, पानीपत का प्रथम युद्ध, एलपीजी से संबंधित प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को मुश्किल में डाला। वहीं दूसरे प्रश्न पत्र में इंट्रो लेखन, कॉपीराइट, मीडिया रेगुलेशन, विज्ञापन, रेडियो और क्षेत्रीय मीडिया से संबंधित सवाल पूछे गए। NEWS SOURCE-DAINIK JAGRAN 24/7/12

Saturday, July 14, 2012

SSC-सीएचएसएल परीक्षा के आवेदन शनिवार से (14/07/2012)


SSC-सीएचएसएल परीक्षा के आवेदन शनिवार से (14/07/2012)

वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : कर्मचारी चयन आयोग की बड़ी परीक्षाओं में से एक कंबाइंड हायर लेवल के आवेदन शनिवार से किए जा सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ अगस्त सायं पाच बजे तक व ऑफलाइन आवेदन 10 अगस्त तक किया जा सकेगा। परीक्षा 27 अक्टूबर 2012 को होगी। विज्ञप्ति से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट एसएससी.एनआइसी.इन पर विजिट किया जा सकता है।

कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा के जरिए लोअर डिविजनल क्लर्क व डाटा इंट्री ऑपरेटर की भर्ती करता है। इन पदों को भरने के लिए आयोग ने परीक्षा की तिथि 21 अक्टूबर व 28 अक्टूबर 2012 रखी गई है। आवेदन करने के लिए शुल्क 100 रुपये व अधिकतम उम्रसीमा 1 अगस्त 2012 को 27 वर्ष है। डाटा इंट्री ऑपरेटर केंद्र सरकार के कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर, सेंट्रल विजिलेंस कमीशन, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन आदि में की जाएगी। लोअर डिविजन क्लर्क की आ‌र्म्ड फोर्स हेडक्वाटर्स, निर्वाचन आयोग, इंटेलिजेंस ब्यूरो, सेंटर ब्यूरो ऑपु इंवेस्टिगेशन, कंट्रोलर जनरल ऑफ एकाउंट्स सेंट्रल विजिलेंस कमीशन आदि में भर्ती की जाएगी।news source-dainik jagran 14/7/12

Monday, July 9, 2012

SSC-परीक्षा में शामिल हुए 65.11 फीसद अभ्यर्थी

परीक्षा में शामिल हुए 65.11 फीसद अभ्यर्थीइलाहाबाद, कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (टीयर-1) परीक्षा- 2012 के तीसरे चरण की परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। इसमें इलाहाबाद-पटना क्षेत्र में 65.11 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। तीन चरणों में आयोजित होने वाली सीजीएल (टीयर 1) परीक्षा -2012 का पहला व दूसरा चरण एक जुलाई को आयोजित किया गया था। तीसरे चरण की परीक्षा आठ जुलाई को हुई। कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र, इलाहाबाद के क्षेत्रीय निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि परीक्षा के लिए लगभग चार लाख आठ हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। एक जुलाई को दो चरणों में 199200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। रविवार को 12 शहरों में 304 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें एक लाख 32 हजार 118 अभ्यर्थी शामिल हुए। इलाहाबाद में 66.8 प्रतिशत ने दी परीक्षा : इलाहाबाद के 43 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 12452 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां 18646 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इसी तरह लखनऊ में 65.7 प्रतिशत उपस्थिति रही। यहां 45 परीक्षा केंद्रों पर 12691 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वाराणसी में 59.86 ने परीक्षा दी। यहां 11232 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था इनमें से 6723 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में दो सौ अंकों के प्रश्न पत्र में चार खंड शामिल रहे। सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य जानकारी, मात्रात्मक अभिक्षमता और अंग्रेजी परिज्ञान के पचास-पचास सवाल थे। अभ्यर्थियों को मात्रात्मक अभिक्षमता के खंड को हल करने में मुश्किल हुई।news source-dainik jagran 09/07/12

SSC-गणित ने अभ्यर्थियों के सामने मुश्किल पैदा की।

एसएससी परीक्षा में शामिल हुए 65.11 फीसदी अभ्यर्थी
 इलाहाबाद :

कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (टीयर-1) परीक्षा- 2012 के तीसरे चरण की परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। इसमें इलाहाबाद-पटना क्षेत्र में 65.11 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

तीन चरणों में आयोजित होने वाली सीजीएल (टीयर 1) परीक्षा -2012 का पहला व दूसरा चरण एक जुलाई को आयोजित किया गया था। तीसरे चरण की परीक्षा आठ जुलाई को हुई। कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र, इलाहाबाद के क्षेत्रीय निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि परीक्षा के लिए लगभग चार लाख आठ हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। एक जुलाई को दो चरणों में 199200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। रविवार को 12 शहरों में 304 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें एक लाख 32 हजार 118 अभ्यर्थी शामिल हुए।

Saturday, July 7, 2012

SSC-सीपीओ सिपाही में 889 अभ्यर्थी और सफल

सीपीओ सिपाही में 889 अभ्यर्थी और सफल
इलाहाबाद : कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय सुरक्षा बलों में सिपाही के पदों पर आयोजित भर्ती का परिणाम रिवाइज कर दिया है। रिवाइज परिणाम में 877 पुरुष व 12 महिला अभ्यर्थी और सफल घोषित किए गए हैं। इसके अलावा 296 अभ्यर्थियों को रिजर्व रखा गया है। रिवाइज परिणाम आयोग की वेबसाइट एसएससी.एनआइसी.इन पर देखा जा सकता है।

कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ और एसएसबी में सिपाही के पद पर भर्ती के लिए देशभर में एक साथ पांच जून 2011 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा का परिणाम 18 नवंबर 2011 को घोषित किया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों से वर्ग बदलने, स्टेट कोड, बॉर्डर, नक्सल स्टेट के आप्शंस व मेडिकल परिणाम छूटने, रिवाइज मेडिकल के आवेदन आए थे। आयोग ने सभी आवेदन पत्रों पर विचार के बाद रिवाइज परिणाम घोषित कर दिया है। बीएसएफ में 322, सीआइएसएफ 134, सीआरपीएफ 137 व एसएसबी में 284 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 12 महिला अभ्यर्थियों को भी अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। इनमें से बीएसएफ में चार, सीआइएसएफ में सात व सीआरपीएफ में एक महिला अभ्यर्थी सफल हुई है।news source-dainik jagran 07/07/2012

Wednesday, June 27, 2012

SSC-कर्मचारी चयन आयोग को हलफनामा दायर करने का निर्देश

कर्मचारी चयन आयोग को हलफनामा दायर करने का निर्देश
पटना हाईकोर्ट ने स्नातक स्तरीय प्रारंभिक जांच परीक्षा में कई गड़बड़ियों को लेकर कर्मचारी चयन आयोग को तीन सप्ताह में हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। पीटी की परीक्षा में असफल हुए 40 याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि बड़े पैमाने पर प्रश्न एवं उत्तर में गलतियां थीं। इसके बावजूद प्रतियोगियों को अंक दिए गए।
याचिकाकर्ता के वकील दीनू कुमार ने कोर्ट को बताया कि 10 माडल उत्तर गलत पाए गए। परीक्षा में गणित के सवाल पूछे गए, जिसे नहीं पूछा जाना चाहिए था। मंगलवार को न्यायाधीश पीसी वर्मा की पीठ ने सुनवाई करते हुए हलफनामा दायर करने को कहा। बताते चलें कि स्नातक स्तरीय पीटी की परीक्षा पिछले साल 28 नवंबर को हुई थी और रिजल्ट इस साल 15 अप्रैल को आया। source-dainik jagran 27/6/12

Tuesday, May 22, 2012

कर्मचारी चयन आयोग ने भारतीय खाद्य निगम में असिस्टेंट ग्रेड-3 के पेपर तीन का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 16,003 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।



इलाहाबाद : कर्मचारी चयन आयोग ने भारतीय खाद्य निगम में असिस्टेंट ग्रेड-3 के पेपर तीन का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 16,003 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। ये अभ्यर्थी अब कम्प्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट देंगे। आयोग की वेबसाइट एसएससी.एनआइसी.इन पर भी परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 15 अप्रैल 2012 को देशभर में परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें 39,082 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, इनमें से 774 अभ्यर्थियों को गलत जानकारी भरने पर शून्य अंक दिया गया था। पेपर तीन के लिए 33,407 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। पोस्ट कोड ए व डी के लिए 7,949 अभ्यर्थी, पोस्ट कोड बी में 2,197 व पोस्ट कोड सी में 5,857 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थी कटऑफ मा‌र्क्स आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। जो अभ्यर्थी कई कोड लिस्ट में सफल हुए हैं, उन्हें कम्प्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट एक ही बार देना होगा। यह टेस्ट 19 जून के बाद होगा। टेस्ट की विस्तृत जानकारी आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर दी जाएगी। source-dainik jagran 22/5/12

Wednesday, May 16, 2012

मेडिकल में अनफिट 5371 अभ्यर्थियों के अंक जारी



इलाहाबाद : कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को आइटीबीपी में सिपाही पद के लिए हुई परीक्षा में मेडिकली अनफिट घोषित किए गए 5371 अभ्यर्थियों के अंक जारी कर दिए। आयोग ने इस परीक्षा का लिखित परिणाम 18 अगस्त 2011 को घोषित किया था। आयोग ने 13 सितंबर 2011 को व 18 मई 2012 को रिजर्व लिस्ट जारी की थी। इसी दिन रिजर्व लिस्ट के चयनित अभ्यर्थियों के अंतिम कटऑफ मा‌र्क्स जारी किए गए थे। अभ्यर्थी अंतिम कटऑफ मा‌र्क्स व अपने अंक एसएसी.एनआइसी.इन पर देख सकते हैं।source-dainik jagran 15/5/12

Thursday, January 12, 2012