Pages

Labels

Showing posts with label pcs. Show all posts
Showing posts with label pcs. Show all posts

Monday, March 25, 2013

UPPCS-लोअर ही नहीं यूडीए एलडीए की भी भर्ती

UPPCS-लोअर ही नहीं यूडीए एलडीए की भी भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द आयोजित करेगा परीक्षाइलाहाबाद । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगी अब अवसरों के लिए तैयार हो जाएं। आने वाले तीन महीने में उन्हें एक के बाद एक लगातार तीन बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं। पीसीएस-2013 के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। अगले महीने समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा के तकरीबन 400 पदों के लिए आवेदन मांगे जाने की तैयारी है। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट निकलने तक पदों की यह संख्या 800 से अधिक होने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं इसके साथ वन सरंक्षक के 500 से अधिक पदों पर भी भर्ती होगी। दोनों तरह के इन पदों के लिए नोटिफिकेशन तैयार किया जा रहा है। अगले महीने इसके जारी होने की उम्मीद है। भर्ती का यह सिलसिला यहीं नहीं थमने जा रहा। इसके तुरंत बाद लोअर सबऑर्डिनेट के लिए भी नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।
पीसीएस, लोअर सबऑर्डिनेट तथा समीक्षा-अधिकारी स्नातक योग्यता वाली आयोग की इन तीन भर्तियों का सभी प्रतियोगियों को बेसब्री से इंतजार होता है। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में पीसीएस और लोअर सबऑर्डिनेट भर्ती की परीक्षा का कार्यक्रम तो घोषित किया गया है, लेकिन समीक्षा अधिकारी के साथ वन संरक्षक भर्ती के बारे में उसमें कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में इन दोनों भर्तियों की घोषणा प्रतियोगियों के लिए चौंकाने वाली होगी। बाधा नहीं आई तो अगले महीने नोटिफिकेशन जारी होने के साथ आवेदन भी शुरू हो जाएगा। आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट में शामिल पदों पर भर्ती के लिए भी 28 जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा कराने की घोषणा की है।

Saturday, March 23, 2013

UPPCS-पीसीएस को आवेदन आज से(23/03/2013)


UPPCS-पीसीएस को आवेदन आज से(23/03/2013)
इलाहाबाद। पीसीएस-2013 के लिए शनिवार से आवेदन किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इसकी सूचना आयोग वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आवेदन सिर्फ आनलाइन किया जा सकेगा। इससे संबंधित जानकारी भी साइट पर लोड कर दी गई है। आवेदन फीस 20 अप्रैल तक जमा होगी। फार्म 25 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे।
NEWS SOURCE-AMAR UJALA
for more details related to uppcs log on http://uppsc.up.nic.in/

Wednesday, March 20, 2013

uppcs 2013 online application---23/03/2013 last date--30/04/2013

uppcs 2013 online application---23/03/2013 last date--30/04/2013
अगले सप्ताह घोषित होगा पीसीएस 2011 का परिणाम
इलाहाबाद : प्रतियोगी छात्रों का इंतजार कुछ हद तक खत्म होने को है। पीसीएस 2011 मुख्य परीक्षा के रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उम्मीद है अगले सप्ताह तक रिजल्ट घोषित हो जाएगा। सब कुछ योजनाओं के अनुसार रहा तो इसके बाद साक्षात्कार करा कर जून तक अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा 2011 की प्रारंभिक परीक्षा 26 जून 2011 को आयोजित की गई थी। आयोग को कुल 1,86,567 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जबकि परीक्षा में कुल 1,12,621 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। प्रारंभिक परीक्षा में करीब 9,140 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा दिसंबर 2011 में हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक आयोग की कोशिश है कि आने वाले तीन माह के दौरान साक्षात्कार कराकर अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया जाए। इसके बाद पीसीएस 2012 मुख्य परीक्षा के परिणाम पर काम शुरू होगा। पीसीएस 2012 मुख्य परीक्षा गत जनवरी में संपन्न हुई थी। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर सबार्डिनेट) 2008 व 2009 मुख्य परीक्षा के परिणाम भी शीघ्र घोषित किए जाने पर तेजी से काम चल रहा है।
news source-dainik jagran


Tuesday, January 8, 2013

UPPCS-पीसीएस-2013 अफसर बनने के लिए हो जाएं तैयार

UPPCS-पीसीएस-2013 अफसर बनने के लिए हो जाएं तैयार
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों के लिए इस बार बेहतर मौका है। आयोग पीसीएस-2013 के लिए इसी महीने विज्ञापन निकालने जा रहा है। खास यह कि पिछली बार की तरह इस दफे भी चार सौ से अधिक पदों पर भर्ती होगी। आमतौर पर दो से ढाई सौ पदों पर भर्ती होती रही है। गौर करने वाली बात यह भी है कि पीसीएस-2012 की प्रक्रिया इस भर्ती में भी अपनाई जाएगी। मुख्य परीक्षा के प्रारूप में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा। इसके बाद लोअर के पदों के लिए आवेदन मांगे जाने की भी तैयारी है। जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा।

Tuesday, July 10, 2012

UPPCS-लोअर, विशेष चयन प्री का परिणाम घोषित

UPPCS-लोअर, विशेष चयन प्री का परिणाम घोषित

वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : लोक सेवा आयोग ने सोमवार को सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (विशेष चयन-2008) की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 2694 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें 438 अभ्यर्थी कॉमन हैं। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर 2010 को किया था। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 68,528 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 35,853 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा परिणाम लोक सेवा आयोग की वेबसाइट यूपीपीएससी.ओआरजी.इनपर देखा जा सकता है। अनुक्रमांक 045347 का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण परीक्षा परिणाम औपबंधिक रखा गया है। लोअर विशेष चयन में कुल 16 संवर्गो के पद हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक व कटऑफ मा‌र्क्स की सूचना शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। आयोग ने इस संबंध में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत किसी भी प्रकार के आवेदन पत्र न स्वीकार किए जाने की बात कही है।

परीक्षा मुख्य परीक्षा 11 अगस्त से

लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि भी तय कर दी है। मुख्य परीक्षा 11 अगस्त 2012 से आयोजित की जाएगी। आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक आरपी सिंह ने बताया कि मुंसिफ मजिस्ट्रेट मुख्य परीक्षा की तरह ही लोअर विशेष चयन मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र भी ऑनलाइन भरने होंगे। जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। ऑनलाइन सूचना भरने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आयोग को भेजना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आयोग जल्द ही आरओ/एआरओ का परीक्षा परिणाम भी घोषित करेगा।
news source-dainik jagran 10/07/12

Thursday, June 28, 2012

BPSC-वर्षो की बीपीएससी परीक्षाएं एकसाथ क्यों?(patna HC)


वर्षो की बीपीएससी परीक्षाएं एकसाथ क्यों?
पटना हाईकोर्ट ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से पूछा है-'कई वर्षो की परीक्षाएं एकसाथ क्यों ली जाती हैं?' आयोग को एक महीने में इस सवाल का जवाब देना है। उसे कोर्ट में हलफनामा दायर करना है।

मुख्य न्यायाधीश रेखा एम.दोषित एवं न्यायाधीश ए.अमानुल्लाह की खंडपीठ ने बुधवार को संजय कुमार वर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग को हलफनामा दायर करने को कहा। याचिकाकर्ता के वकील दयाशंकर प्रसाद ने एकसाथ कई परीक्षाओं के आयोजन पर आपत्ति की। उन्होंने कहा कि ऐसा किया जाना सरासर गलत है। प्रतियोगियों के साथ अन्याय है। कुछ वर्षों की लंबित परीक्षाएं एकसाथ लेने से प्रतियोगियों को परीक्षा में शामिल होने का अधिकतम अवसर नहीं मिलता है। यह नियमानुकूल भी नहीं है।

कोर्ट को बताया गया कि 2008 में 48 वीं से लेकर 52 वी तक की परीक्षा एकसाथ ली गई। इसी प्रकार 2011 में 53 वीं, 54 वीं एवं 55 वीं परीक्षाएं एकसाथ होने का विज्ञापन निकला। विगत कुछ साल से ऐसा हो रहा है।source-dainik jagran 28/6/12

Wednesday, May 30, 2012

UPPSC-यूपीपीएससी में उम्र सीमा बढ़नी तय

यूपीपीएससी में उम्र सीमा बढ़नी तय

-प्रमुख सचिव, कार्मिक ने दोबारा आयोग का मांगा अभिमत

-लोक सेवा आयोग अपने पूर्व के अभिमत पर अडिग, फिर जवाब भेजा

वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में उम्र सीमा 35 से 40 किया जाना अब लगभग तय हो गया है। आयोग के जवाब से असंतुष्ट प्रमुख सचिव कार्मिक ने दोबारा इस मुद्दे पर राय मांगी थी, जिसका आयोग ने मंगलवार को पुन: जवाब दे दिया है। हालांकि आयोग अपने सोमवार को भेजे गए जवाब पर अडिग रहा। सूत्रों के मुताबिक अब इस मसले पर कैबिनेट की जल्द मुहर लगने के प्रबल आसार हैं।

प्रमुख सचिव, कार्मिक राजीव कुमार ने शुक्रवार को लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में अधिकतम उम्रसीमा 35 से बढ़ाकर 40 वर्ष किए जाने पर आयोग की राय मांगी थी। आयोग ने इस पत्र के जवाब में अपने अभिमत में कहा था कि शासन अगर उम्रसीमा बढ़ाना ही चाहता है तो आयोग को इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी। हालांकि आयोग ने यह भी कहा कि यदि उम्रसीमा बढ़ाई गई और अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ और वह 45 वर्ष की उम्र पार कर गया तो वह फ्रस्टेट हो जाएगा। इसके बाद वह क्या करेगा? इसके अलावा यदि कोई अभ्यर्थी 21 वर्ष में चयनित होगा और दूसरा 45 वर्ष का तो एक ही पद पर जनरेशन गैप होगा। आयोग ने यह भी कहा है कि यदि शासन उम्रसीमा बढ़ा ही रहा है तो संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर यूपीपीएससी की परीक्षाओं में भी अटेम्प्ट को सीमित कर दिया जाना चाहिए। शासन को आयोग का जवाब मिलने के बाद प्रमुख सचिव कार्मिक ने मंगलवार को आयोग को दोबारा पत्र भेजकर उसका अभिमत मांगा। आयोग ने अपने पूर्व में भेजे गए अभिमत पर अडिग रहते हुए शासन को दोबारा अपना जवाब भेज दिया है।

सूत्रों की मानें तो शासन लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में उम्रसीमा पांच साल बढ़ाए जाने का मन बना लिया है। इस मामले में प्रतियोगियों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला था। प्रतियोगी छात्रों के मुताबिक सीएम ने प्रतिनिधि मंडल को उम्र बढ़ाने के प्रति आश्वस्थ किया था। फिलहाल प्रतियोगियों की निगाहें अब कैबिनेट के फैसले पर टिक गई हैं।

source-dainik jagran 29/5/12

Tuesday, May 29, 2012

RPSC-आरपीएससी की लेखाकार भर्ती परीक्षा में गलतियों की भरमार

आरपीएससी की लेखाकार भर्ती परीक्षा में गलतियों की भरमार
परिणाम के बाद भी 1,374 पदों में से 880 खाली रह गए, आयोग नहीं दे रहा अभ्यर्थियों को सही जानकारी, प्रश्न पत्र से सवाल हटाए लेकिन नहीं दिए बोनस अंक


जयपुर.लेखाकार व कनिष्ठ लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा 2011 के अभ्यर्थियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिकायत की कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने इस परीक्षा से लेकर परिणाम में कई गलतियां की हैं। आयोग की इस लापरवाही के कारण कई अभ्यर्थियों का नौकरी पाने का सपना टूट गया।

अग्रवाल फार्म निवासी वीरेंद्र सिंह, त्रिवेणी नगर निवासी रामधन मीणा, बजाज नगर निवासी मुकेश कुमार और गोविंद प्रसाद गुप्ता ने मांग की है कि आरपीएससी हटाए गए प्रश्नों के बोनस अंक दे और परीक्षा में पास होने की न्यूनतम प्राप्तांक 40 प्रतिशत से घटाकर 35 प्रतिशत कर दे तो रिक्त पद भरे जा सकते हैं।

880 पद खाली रह गए

आरपीएससी ने सितंबर 2011 में लेखाकार के 413 और कनिष्ठ लेखाकार के 961 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की थी। नौ मई को घोषित परिणाम में लेखाकार के 395 पद और कनिष्ठ लेखाकार के केवल 95 पद ही भरे गए। यानी कुल 1,374 पदों में से 880 पद रिक्तरह गए।

आरपीएससी ने ये गलतियां कीं

:भर्ती की विज्ञप्ति में 450 अंकों का एक प्रश्न पत्र होना बताया। जबकि भर्ती परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र पर 100 अंक प्रिंट थे।

:परीक्षा का समय विज्ञप्ति में 2 घंटे 30 मिनट दर्शाया था, जबकि परीक्षा में दिए गए पेपर में 3 घंटे प्रिंट था।

:पेपर में 150 सवाल थे और एक सवाल 3 अंक का था। गलत उत्तर पर माइनस मार्किग थी। इसमें एक तिहाई अंक काटने का प्रावधान रखा। ऐसे में गलत उत्तर पर एक अंक काटना था, लेकिन अभ्यर्थियों को पॉइंट में नंबर दिए गए, जो नियमों के अनुसार संभव नहीं था।

:कई सवाल गलत मानते हुए पेपर से हटा दिए गए, लेकिन उनके बोनस अंक देने के बजाय इनके अंकों का शेष सवालों में समायोजन कर दिया। अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी नहीं दी जा रही।

'अभ्यर्थियों ने न्यूनतम प्राप्तांक हासिल नहीं किए, इसलिए पद खाली रह गए। पेपर में पूर्णाक व पेपर का समय गलत प्रिंट हो गया था। इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को दे दी गई थी। कुछ सवालों के ऑब्जेक्शन आने के बाद उन्हें हटा दिया गया। इनके अंक शेष सवालों में समायोजित कर लिए गए। इस कारण अभ्यर्थियों को पॉइंट में अंक प्राप्त हुए। आयोग रिक्तपद और सलेक्ट हुए अभ्यर्थियों की जानकारी सरकार को भेज देगा।'

रामलाल सोलंकी, उपसचिव, आरपीएससी

 source-bhaskar.com

Sunday, May 27, 2012

आयु सीमा पर एक साथ आए प्रतियोगी

आयु सीमा पर एक साथ आए प्रतियोगी
• अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पीसीएस, पीसीएस-जे, एपीओ आदि भर्ती परीक्षाओं की आयु सीमा बढ़ाने को लेकर सरकार के सकारात्मक रुख के बाद प्रतियोगियों ने भी दबाव शुरू कर दिया है। शासन की ओर से इस बाबत पत्र लिखे जाने से उत्साहित प्रतियोगियों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग दफ्तर पर प्रदर्शन किया तथा जल्द से जल्द जवाब भेजे जाने की मांग की।
इन प्रतियोगी परीक्षाओं की अधिकतम आयु सीमा 35 से बढ़ाकर 40 साल करने की मांग को लेकर प्रतियोगी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इस मांग को लेकर आमरण अनशन करने वाले प्रतियोगियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। इसी परिपेक्ष्य में शुक्रवार को शासन ने पत्र लिखकर आयोग से जवाब मांगा है। आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है तथा शनिवार को काफी संख्या में प्रतियोगी जुटे। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक के सामने अपनी बात रखी। वे इसी सत्र से आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग भी कर रहे थे। हालांकि इसे नीतिगत फैसला बताते हुए परीक्षा नियंत्रक ने बहुत कुछ कहने से मना कर दिया। आयोग कार्यालय पहुंचने वालों में सामाजिक एकता परिषद के स्वरूपमजी मिश्र, जगन्नाथ पांडेय, अशोक मिश्र, बागीश मिश्र, संजय मिश्र, सुनील, विनय सिंह, शशिचूर्ण पांडेय, कमलेश खरे, ध्रुवचंद्र चौधरी, आनंद मिश्र, स्वतंत्र सिंह, आनंद दुबे शामिल रहे। source-amar ujala 27/5/12

Saturday, May 26, 2012

-ओड़िशा लोकसेवा आयोग (ओपीएससी) ने ओड़िशा विचार विभागीय सेवा (ओजेएस) की प्रीलिमनरी परीक्षा को टाल दिया है।4 जून को होगी

4 जून को होगी ओजेएस की परीक्षा
भुवनेश्वर : पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में एनडीए द्वारा बुलाए गए 31 मई को भारत बंद को ध्यान में रखते हुए ओड़िशा लोकसेवा आयोग (ओपीएससी) ने ओड़िशा विचार विभागीय सेवा (ओजेएस) की प्रीलिमनरी परीक्षा को टाल दिया है। यह परीक्षा 31 मई को होनी थी, भारत बंद के कारण परीक्षा की तिथि को टालकर 4 जून कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा समय पूर्ववत रहने की जानकारी ओपीएससी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है। ओजेएस परीक्षा के लिए भुवनेश्वर, कटक, बालेश्वर, संबलपुर एवं बरहमपुर के 5 जोन में परीक्षा होना है। source-dainik jagran 26/5/12

UPPCS-अब 100 प्रश्नों का होगा सीसैट

अब 100 प्रश्नों का होगा सीसैट
इलाहाबाद : लोक सेवा आयोग ने 10 जून को होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2012 के प्रश्नों की संख्या में कुछ परिवर्तन किया है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के दूसरे प्रश्न पत्र में 150 प्रश्नों की जगह केवल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। समय दो घंटे ही होगा। आयोग ने प्रथम पेपर में कोई परिवर्तन नहीं किया है। प्रथम पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिस दो घंटे में हल करना होगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय होंगे। लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक आरपी सिंह ने बताया कि दोनों प्रश्न पत्रों में विज्ञापन में प्रकाशित पाठ्यक्रम के आधार पर ही प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग ने सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड (सीसैट) के सिलेबस में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। प्रथम पेपर में 150 व द्वितीय पेपर में केवल 100 प्रश्न होंगे, जिसे दो घंटे में हल करना होगा। परीक्षा प्रदेश के 21 जनपदों में दो पालियों में होगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को डाक से प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं, पर जिन अभ्यर्थियों को तीन जून तक प्रवेश पत्र न मिलें वे आयोग की वेबसाइट यूपीपीएससी.एनआइसी.इन से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इंटरनेट के प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा के दिन दो नवीन फोटो लाना होगा। source-dainik jagran 26/5/12

Tuesday, May 22, 2012

हवा में हाथ-पैर मार रहे पीसीएस प्रतियोगी

हवा में हाथ-पैर मार रहे पीसीएस प्रतियोगी
 इलाहाबाद : संघ लोकसेवा आयोग की आइएएस प्रारंभिक परीक्षा देने वाले छात्रों के सिर से भले ही सीसैट फोबिया उतर गया हो पर असली परीक्षा अभी बाकी है। 10 जून को लोकसेवा आयोग की पीसीएस-2012 की सीसैट के पैटर्न पर पहली प्रारंभिक परीक्षा है। लिहाजा प्रतियोगियों में तमाम शंका-आशंका व्याप्त हैं। अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा दिक्कत पेपर के पैटर्न को लेकर है। आयोग ने कोई मॉडल पेपर नहीं जारी किया, लिहाजा अभ्यर्थी हवा में हाथ-पैर मार रहे हैं। संघ लोकसेवा आयोग द्वारा वर्ष 2011 की प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट लागू किया गया था। सीसैट लागू होने के बाद विषय पर पकड़ रखने वाले हिंदी भाषी क्षेत्र के प्रतियोगी और ज्यादा उम्र वाले प्रतियोगियों ने इसका काफी विरोध किया था। उनका यह विरोध स्वाभाविक था। सीसैट के पैटर्न पर संघ लोकसेवा आयोग ने 20 मई को दूसरी प्रारंभिक परीक्षा ली है। खास बात यह रही कि दूसरी बार परीक्षा देने वाले प्रतियोगियों के चेहरे पर सीसैट का खौफ नहीं दिखा। छात्र सहज थे, लेकिन समस्या यहीं खत्म नहीं हुई। हिंदी भाषी क्षेत्र के प्रतियोगियों को प्रशासनिक पदों पर सबसे ज्यादा नौकरियां उप्र लोकसेवा आयोग देता है। लोकसेवा आयोग ने भी आइएएस की तर्ज पर पीसीएस-2012 की प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट लागू कर दिया है। प्रतियोगी छात्र राकेश सिंह का कहना है कि प्रतियोगी यूपीपीएससी द्वारा लागू किए गए सीसैट के सिलेबस को लेकर बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं हैं। छात्र यह मानकर चल रहे हैं कि यूपीपीएससी का पेपर पैटर्न यूपीएससी जैसा नहीं रहेगा। लिहाजा परंपरागत गणित और रीजनिंग पढ़ी जा रही है। ऐसे में यदि पेपर का पैटर्न बदला तो छात्रों को नुकसान होगा। इसके अलावा लोकसेवा आयोग ने गणित और अंग्रेजी का जो सिलेबस दिया है, उसको लेकर भ्रम है। यूपीएससी में पैसेज पूछा जा रहा है, जबकि यूपीपीएससी में ग्रामर से ज्यादा प्रश्न आने की संभावना है। इसके अलावा आयोग ने मॉडल पेपर भी नहीं जारी किया, जबकि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किया था। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रतियोगी मानकर चल रहे थे कि सीसैट लागू होने के बाद लोकसेवा आयोग और संघ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के लिए अलग-अलग तैयारी नहीं करनी पड़ेगी पर ऐसा नहीं हुआ। source-dainik jagran 22/5/12