Pages

Labels

Showing posts with label other. Show all posts
Showing posts with label other. Show all posts

Sunday, June 30, 2013

राजकीय शिक्षकों की सेवानिवृति आयु 62 वर्ष करने की तैयारी


राजकीय शिक्षकों की सेवानिवृति आयु 62 वर्ष करने की तैयारी

जागरण ब्यूरो, इलाहाबाद : प्रदेश में राजकीय स्कूल के शिक्षकों की सेवानिवृति आयु 62 वर्ष करने के साथ ही शासन डेढ़ वर्ष से वित्तीय स्तरोन्नयन (एसीपी) के लिए जूझ रहे राजकीय शिक्षकों को अब इसका लाभ देगा। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए प्रस्ताव भी बनाकर भेज दिया है। इससे लगभग दस हजार शिक्षक लाभान्वित होंगे। साथ ही रिक्त पदों पर पदोन्नति की भी कवायद तेज हो गई है।

गौरतलब है कि राज्य शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपा था। बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विनोद सिंह 'पंडितजी' की उपस्थिति में निदेशालय के अधिकारियों से संघ के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। इसमें निदेशक वासुदेव यादव और उप शिक्षा निदेशक साहब सिंह निरंजन व अन्य अधिकारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि राजकीय शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने पर भी कार्यवाही चल रही है। संघ के अध्यक्ष पारस नाथ पांडेय ने एसीपी समेत अन्य मांगें रखीं। निदेशक ने बताया कि राज्यकर्मियों की ही भांति राजकीय शिक्षकों को भी एसीपी देने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। राज्यमंत्री विनोद सिंह ने कहा कि इसके लिए जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया जाएगा। इस दौरान रिक्तयों के सापेक्ष भर्ती व पदोन्नति का मुद्दा भी उठा। बताया गया 2000 से प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन नहीं हुआ है। 90 फीसदी इंटर कालेजों में प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य नहीं हैं। शिक्षा निदेशक ने आश्वासन दिया कि प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए वे स्वयं लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से वार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन हो रहा है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। वार्ता में शासन की ओर से संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार और राजकीय शिक्षक संघ की महामंत्री छाया शुक्ला भी उपस्थित रहीं।
news source-dainik jagran

कैट के परिणाम में बड़ी गड़बड़ी-



कैट के परिणाम में बड़ी गड़बड़ी-अपलोड करने में बढ़ाए गए 80 परीक्षार्थी के अंक, जांच के आदेश

जागरण ब्यूरो, लखनऊ : देश के 13 भारतीय प्रबंध संस्थानों (आइआइएम) के साथ अन्य नामचीन बिजनेस स्कूलों में प्रवेश के माध्यम कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के परिणाम में भी खेल शुरू हो गया है। कैट की वेबसाइट का रखरखाव करने और उस पर रिजल्ट डालने वाली लखनऊ की मेसर्स वेब वीवर्स नामक संस्था ने कैट 2012 के स्कोर में गड़बड़ी कर 80 परीक्षार्थियों के अंक बढ़ा दिये।

गड़बड़ी पता चलने पर कैट 2012 का आयोजन करने वाले आइआइएम कोझिकोड ने संस्था के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने भी मामले की जांच के लिए भारतीय प्रबंध संस्थानों के प्रतिनिधियों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी है।

आइआइएम कोझिकोड ने 11 अक्टूबर से छह नवंबर तक कैट की परीक्षा आयोजित करायी थी। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा का मूल्यांकन कार्य तो मेसर्स प्रोमेट्रिक्स संस्था ने किया लेकिन कैट की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम को अपलोड करने वाली संस्था वेब वीवर्स ने कुछ परीक्षार्थियों के अंक बढ़ा दिये। शिकायत मिलने पर वेबसाइट पर प्रदर्शित रिजल्ट का जब मास्टर डाटा सीडी से मिलान किया गया तो 80 ऐसे परीक्षार्थी मिले जिनके नंबर बढ़ाये गए थे।

आइआइएम कोझिकोड की एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो.एसएसएस कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे.रवींद्र गौड के मुताबिक इस मामले में कोझिकोड पुलिस ने लखनऊ पुलिस से अब तक कोई संपर्क नहीं किया है। प्रो.कुमार के मुताबिक दाखिले के लिए आइआइएम ने प्रोमेट्रिक्स की उपलब्ध करायी गई मास्टर डाटा सीडी का इस्तेमाल किया, इसलिए रिजल्ट में की गई छेड़छाड़ से किसी भी आइआइएम की प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई। अलबत्ता दाखिले के लिए कैट का स्कोर इस्तेमाल करने वाले कई अन्य प्रबंध संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इनमें से कई प्रबंध संस्थान कैट की वेबसाइट से ही स्कोर लेते हैं। लिहाजा ऐसे संस्थानों को सतर्क करते हुए उन्हें उन 80 परीक्षार्थियों के टेस्टिंग आइडी उपलब्ध करा दिये गए हैं जिनके अंक बढ़ाये गए हैं।

----------------------

तीन साल से रिजल्ट अपलोड कर रही संस्था : इस मामले में आरोपों के घेरे में आयी वेब वीवर्स लखनऊ की संस्था है। 2010 में जब आइआइएम लखनऊ ने कैट आयोजित किया था तो उसने कैट की वेबसाइट पर डाटा अपलोड करने के लिए वेब वीवर्स का चयन किया था। आइआइएम लखनऊ के एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. आशुतोष सिन्हा ने बताया कि संस्थान ने वेब वीवर्स के साथ एक वर्ष का करार किया था। संस्था के काम से संतुष्ट होने पर 2011 में कैट आयोजित करने वाले आइआइएम कलकत्ता और 2012 में आइआइएम कोझिकोड ने भी वेब वीवर्स को दी गई यह जिम्मेदारी बरकरार रखी।

---------------------

पते पर नहीं मिला संस्था का दफ्तर : वेब वीवर्स की वेबसाइट पर कंपनी का कोई पता नहीं दर्ज है। आइआइएम लखनऊ में पहले से दर्ज जो पते हासिल हुए उनमें से हजरतगंज के लारेंस टेरेस मोहल्ले के पते पर वेब वीवर्स का कोई दफ्तर नहीं मिला। ऐशबाग के पते पर संस्था का वर्कशॉप
news source-dainik jagran

आप स्नातक या परास्नातक कर रहे हैं तो उसके साथ भी एक पीजी डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं, जो मान्य है।


प्री एडमिशन काउंसिलिंग में कुलपति करेंगे संवाद

इलाहाबाद : अगर आप स्नातक या परास्नातक कर रहे हैं तो उसके साथ भी एक पीजी डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं, जो मान्य है। ऐसी कई छोटी किंतु महत्वपूर्ण जानकारियां न होने से हम अपने इर्द-गिर्द के अच्छे अवसरों को गंवा देते हैं। इस दिशा में विद्यार्थियों, गृहणियों, कामगारों, व्यापारियों और सैनिकों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने प्री एडमिशन काउंसिलिंग शुरू की है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एके बख्शी विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में छात्रों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी जिज्ञासाओं को शांत करेंगे। काउंसिलिंग यूपीआरटीओयू के इलाहाबाद क्षेत्रीय केंद्र द्वारा तीन जुलाई को आयोजित की गई है। इसके लिए नामांकन शुरू हो गया है।

क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. हरीश चंद्र जायसवाल ने बताया कि काउंसिलिंग में इंटरमीडिएट में सफल विद्यार्थी, गृहणियां, कामकाजी लोगों, व्यापारी और प्रतियोगी छात्रों को मौका दिया गया है। प्री एडमिशन काउंसिलिंग में इलाहाबाद क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत आने वाले अध्ययन केंद्रों के छात्र भी शामिल हो सकते हैं। काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को सूचना विवरणिका व जिज्ञासा पुस्तक उपहार स्वरूप दी जाएगी।
news source ---------dainik jagran

Tuesday, March 26, 2013

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सत्र जून 2013 की परीक्षाएं 28 मई से शुरू

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सत्र जून 2013 की परीक्षाएं 28 मई से शुरू होकर 22 जून 2013 तक चलेंगी। छात्रों को आपत्तियां दर्ज कराने का 10 दिन का समय दिया गया है। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट यूपीआरटीओयू.एसी.इन पर देखा जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रेम प्रकाश दुबे ने बताया कि यदि किसी छात्र या परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को कोई आपत्ति हो तो विश्वविद्यालय को 10 दिन के भीतर अवगत करा सकता है। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में प्रादेशिक हेल्प काउंटर खोला गया है। परीक्षार्थी 0532-2447038 पर सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को 24 मई के बाद प्रवेश पत्र निर्गत किए जाएंगे।
news source-dainik jagran

Sunday, February 24, 2013

निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनउ द्वारा होने वाली अशंकालिक अनुदेशकों की भर्ती के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है।

निदेशक, राज्‍य परियोजना कार्यालय, लखनउ द्वारा होने वाली अशंकालिक अनुदेशकों की भर्ती के सम्‍बन्‍ध में दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है।

• विज्ञापन सम्‍बन्‍धी कार्यवाही दि0 25-फरवरी-2013 को ही की जानी है। राज्‍य परियोजना निदेशक द्वारा जारी आदेश के क्रम में आवेदन ऑनलाइन करने की अन्तिम तिथि 23-मार्च -2013 है। समस्‍त दिशा निर्देश की जानकारी बेवसाइट - http://upbasiceduparishad.gov.in/ पर दी जायेगी। जिस पर चयन प्रक्रिया, शासनादेश, शैक्षिक अर्हता, आयु, आरक्षण, आवेदन शुल्‍क आदि की जानकारी उपलब्‍ध कराई जायेगी

Wednesday, January 2, 2013

नए साल में ग्राम पंचायत अधिकारियों के 11 हजार पदों पर भर्ती

पंचायतीराज विभाग नए साल में ग्राम पंचायत अधिकारियों के 11 हजार पदों पर भर्ती करेगा। इसके अलावा पंचायतों से जुड़े कार्यों को करने वाले गांव स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी एक छत के नीचे नजर आएंगे। ग्राम सचिवालयों को नए मॉडल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर नए वित्त वर्ष के बजट में मुहर लगवाने की योजना है।

ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारियों के करीब 3000 और 200 अन्य पद अर्से से खाली पड़े हैं। इसकी वजह से एक-एक पंचायत अधिकारी के पास कई-कई गांवों की जिम्मेदारी है। इसका सीधा असर पंचायतों के कामकाज पर पड़ रहा है।

पंचायतीराज निदेशक वीपी सिंह ने बताया कि इन 3200 पदों पर नियुक्तियों के साथ आठ हजार अतिरिक्त पदों के सृजन की भी कार्यवाही की जाएगी। इन पर सिद्धांतत: सहमति हो चुकी है। इन 11 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने की योजना है। इसके अलावा जिलों से लेकर मुख्यालय तक पंचायतों से जुड़े अधिकारियों के पद भी बढ़ाए जाएंगे, इस संबंध में लिखापढ़ी शुरू हो गई है।
news source-amar ujala 01/01/2013

Tuesday, July 31, 2012

ITBP-आइटीबीपी भर्ती की तारीख और स्थान बदले


ITBP-आइटीबीपी भर्ती की तारीख और स्थान बदले
30 जुलाई से बुखारा कैंप में प्रस्तावित थी भर्ती

- लाखों अभ्यर्थियों के पहुंचने का था अनुमान

 बरेली : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) के बुखारा कैंप में होने वाली भर्ती के स्थान और तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह भर्ती 13 अगस्त से पंजाब के भटिंडा में आइटीबीपी के नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) कैंप में होगी। बरेली प्रशासन के अनुरोध पर आइटीबीपी प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

UPBTC- चयन के बाद भी नहीं मिला प्रवेश

UPBTC- चयन के बाद भी नहीं मिला प्रवेश
हापुड़ : शासन द्वारा निजी कालेजों को मान्यता न मिलने का खामियाजा बीटीसी प्रशिक्षण-2011 में प्रवेश की आस में बैठे क्षेत्र के सैकड़ों अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है। मेरिट लिस्ट में चयनित होने के बावजूद जनपद गाजियाबाद और हापुड़ के सैकड़ों अभ्यर्थी प्रवेश के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। प्रवेश न मिलने की स्थिति में इन अभ्यर्थियों ने अगले सत्र में उन्हें प्राथमिकता से प्रवेश दिए जाने की मांग की है।

बीटीसी प्रशिक्षण 2011 के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक के अंकों के आधार पर मेरिट लगाई गयी थी। मेरिट के आधार पर

Monday, July 30, 2012

नकल की 'तकनीक' ने उड़ाए होश


नकल की 'तकनीक' ने उड़ाए होश

कान के भीतर व चश्मे में लगी थी कंप्यूटर चिप

- पुलिस ने चिमटी के जरिए निकाली

एसटीएफ के हत्थे चढे़ नकलचियों का मामला

 लखनऊ : नकल करने के तरीके दिन प्रतिदिन बदलते जा रहे हैं। नकल पर्ची की बजाए अब हाईटेक तकनीक के सहारे नकलची पुलिस को चकमा देने में जुटे हैं। रविवार को अमीनाबाद इंटर कॉलेज में एसएससी की परीक्षा के दौरान पकड़े गए नकलचियों ने भी कुछ ऐसे ही बंदोबस्त किए थे, जिन्हें देखकर अध्यापक व छात्र ही नहीं बल्कि पुलिस भी हैरान थी।

Sunday, July 29, 2012

UP-डाक सहायक भर्ती फार्म 11 से मिलेंगे


UP-डाक सहायक भर्ती फार्म 11 से मिलेंगे

जागरण संवाददाता, लखनऊ: डाक विभाग ने आल इंडिया भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश में करीब 700 पदों को भरने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें लखनऊ के जीपीओ सहित प्रदेश के सभी प्रमुख डाकघरों में 11 अगस्त से डाक सहायक की भर्ती के फार्म मिलेंगे। फार्म का मूल्य 50 रुपये निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल के निदेशक मुख्यालय सचिन किशोर ने बताया कि फार्म के साथ 200 रुपये फीस भी जमा करनी होगी। एससी, एसटी महिलाओं व विकलांग वर्ग से 200 रुपये फीस नहीं ली जाएगी। उन्हें केवल 50 रुपये फार्म के देने होंगे। उन्होंने बताया कि फार्मो के वितरण व उनके जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर तय की गई है। news source-dainik jagran 29/07/12

Saturday, July 28, 2012

BIHAR- एक हजार फायरमैन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

BIHAR-एक हजार फायरमैन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
पटना, निज प्रतिनिधि : राज्य सरकार एक हजार फायरमैन (अग्निक) की नियुक्ति करने जा रही है। अगस्त के दूसरे सप्ताह से इसका आवेदन फार्म सूबे के 81 डाकघरों से मिलने लगेगा।

डाक निदेशक (बीडी) अनिल कुमार ने बताया कि भारतीय डाक एवं केन्द्रीय सिपाही चयन बोर्ड के बीच बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निक (फायरमैन) बहाली हेतु करार हुआ है। डाक विभाग इन फार्मो की बिक्री के लिए रविवार को डाकपालों को प्रशिक्षण देगा। आवेदन फार्मो की कीमत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 75 रुपये तथा सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये होगी। आवेदन फार्मो की बिक्री के लिए डाक विभाग ने चीफ पोस्टमास्टर जीपीओ, पटना को नोडल पदाधिकारी बनाया है। नोडल कार्यालय जीपीओ होगा। राज्य के सभी जिला एवं अनुमंडल मुख्यालयों के डाकघरों में आवेदन फार्म मिलेंगे। चयनित डाकघरों में फार्म भेजने की तैयारी चल रही है।
new source-dainik jagran 28/07/12

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा -आवेदन हुआ निरस्त अभ्यर्थियों में गुस्सा

 उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा  -आवेदन हुआ निरस्त अभ्यर्थियों में गुस्सा

इलाहाबाद : रेलवे सुरक्षा बल की ओर से 12 अगस्त को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं। आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र संलग्न नहीं होने तथा कई अन्य वजहों का हवाला देते हुए तमाम आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। आवेदन निरस्त किए जाने से अभ्यर्थियों में गुस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी सुनवाई नहीं की गई तो न्यायालय जाएंगे।

रेलवे सुरक्षा बल इलाहाबाद की ओर से वर्ष 2011 में उपनिरीक्षक आरपीएफ और आरपीएसएफ के लिए 511 रिक्तियां घोषित की गई थीं जिसके लिए ढेरों आवेदन पत्र एनसीआर मुख्यालय को प्राप्त हुए। अगस्त 12 को इलाहाबाद और लखनऊ में होने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं। शैक्षिक और अन्य प्रमाण पत्र संलग्न न होने का हवाला देकर ढेरों आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं वे कई दिनों से मंडल रेल प्रबंधक दफ्तर में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त और उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय स्थित मुख्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को भी मुख्यालय में भारी भीड़ जुटी थी। मानवेंद्र प्रताप मिश्रा, चंद्रभूषण सिंह जैसे कई अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र शैक्षिक प्रमाण पत्र नहीं संलग्न होने की वजह से निरस्त कर दिए गए गए थे जबकि उनका कहना था कि उन्होंने सभी प्रमाण पत्र संलग्न किए थे। वे अपनी बात कहने एनसीआर मुख्यालय गए तो आरपीएफ के लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया। नाराज अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी गई तो न्यायालय तक जाएंगे। इस संबंध में आरपीएफ के सीएससी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल नहीं उठा।
news source-dainik jagran 28/07/12

UP-बदलेगा पॉलिटेक्निक का वर्षों पुराना कोर्स

UP-बदलेगा पॉलिटेक्निक का वर्षों पुराना कोर्स
लखनऊ। राज्य सरकार पॉलिटेक्निक संस्थाओं में पढ़ाया जा रहा सालों पुराना कोर्स बदलने जा रही है। इसके लिए महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके काक की अध्यक्षता में कमेटी बना दी गई है।

Wednesday, July 25, 2012

पीएचडी संयुक्त पात्रता परीक्षा-2012 -छलावा न साबित हो जाए पीएचडी पात्रता परीक्षा


 पीएचडी संयुक्त पात्रता परीक्षा-2012 -छलावा न साबित हो जाए पीएचडी पात्रता परीक्षा
इलाहाबाद : डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी संयुक्त पात्रता परीक्षा-2012 छलावा साबित हो सकती है। इस परीक्षा को पास करने वाले हजारों विद्यार्थियों के पीएचडी करने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। राज्य के विश्वविद्यालयों में पीएचडी की रिक्त सीटों की संख्या और गाइड की उपलब्धता पीएचडी की राह में सबसे बड़ी बाधा साबित हो रही है।
शोध में प्रवेश के लिए प्रदेश में पहली बार संयुक्त पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। एक जून को 37 विषयों में 93785 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 31285 को पीएचडी के लिए पात्र घोषित किया गया है। जबकि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पीएचडी की रिक्त सीटों की संख्या हजार भी नहीं है। इसके अलावा कई विषयों में गाइड उपलब्ध नहीं होने से भी परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को मुश्किल उठानी पड़ सकती है। पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र दो वर्षो तक वैध माना जाएगा।
नहीं है स्लेट का दर्जा

Saturday, July 14, 2012

यूपीएसईई की काउंसिलिंग आज से(14/07/2012)


यूपीएसईई की काउंसिलिंग आज से(14/07/2012)
लखनऊ: गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा-2012 की काउंसिलिंग शनिवार से शुरू हो रही है।

Thursday, July 12, 2012

UP-नौ मंडलों में खुलेंगे राज्य विश्वविद्यालय

UP-नौ मंडलों में खुलेंगे राज्य विश्वविद्यालय
लखनऊ : केंद्र ने प्रदेश सरकार की मांग पर राज्य में जिन नौ विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है, वे उन मंडलों में खोले जाएंगे जहां राज्य विश्वविद्यालय नहीं हैं। सूबे के आजमगढ़, बस्ती, मिर्जापुर, इलाहाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, चित्रकूटधाम, सहारनपुर व देवीपाटन मंडल में राज्य विश्वविद्यालय नहीं हैं। प्रदेश में नये विश्वविद्यालयों की स्थापना के जरिये राज्य सरकार उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (प्रवेश की दर) को बढ़ाना चाहती है। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना भी इसका उद्देश्य है। प्रदेश के नौ मंडल मुख्यालयों में 13 राज्य विश्वविद्यालय स्थापित हैं। शेष नौ मंडलों में राज्य विश्वविद्यालय नहीं हैं। यहां के उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात सिर्फ 10.9 है जबकि राष्ट्रीय औसत 12.84 है। 11वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात को बढ़ाकर 15 तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया था जिससे राज्य अभी कोसों दूर है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और समस्या यह है कि 11 राज्य विश्वविद्यालयों से 3500 से अधिक कॉलेज संबद्ध हैं। कानपुर विवि से करीब 700, जौनपुर विश्वविद्यालय से करीब 600 और मेरठ विश्वविद्यालय से करीब 500 कॉलेज संबद्ध हैं। वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नीति है कि एक विश्वविद्यालय से अधिकतम सौ कॉलेज ही संबद्ध किये जाएं। बड़ी संख्या में संबद्ध कॉलेजों के प्रबंधन के साथ नियंत्रण भी विश्वविद्यालयों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। राज्य सरकार की योजना नये विश्वविद्यालय स्थापित कर विश्वविद्यालयों पर कॉलेजों का बोझ कम करने की हंै। केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया था कि राज्य विश्वविद्यालयों के लिए जमीन राज्य सरकार मुहैया करायेगी जबकि निर्माण पर होने वाले व्यय में केंद्र सरकार से आर्थिक सहयोग का अनुरोध किया गया था। प्रत्येक नये विश्वविद्यालय के निर्माण पर 350 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। नौ विश्वविद्यालयों के लिए कुल 3150 करोड़ रुपये की जरूरत दर्शायी गई थी। news source-dainik jagran 12/7/12

Sunday, July 8, 2012

UP-सरकारी विद्यालयों के छात्रों को पहले मिलेगा लैपटॉप

सरकारी विद्यालयों के छात्रों को पहले मिलेगा लैपटॉप

आगरा। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास विद्यार्थियों को सबसे पहले टैबलेट और लैपटॉप मिलेगा। इसके बाद अशासकीय सहायता प्राप्त, मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त अरबी फारसी, संस्कृत शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में इसका वितरण होगा। सबसे अंत में सीबीएसई व आईसीएससी से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा। जिले में लैपटॉप व टैबलेट वितरण का केंद्र तहसील मुख्यालय पर होगा।

अब नौकरियां भी दिलाएगी फेसबुक, लांच करेगी जॉब बोर्ड

अब नौकरियां भी दिलाएगी फेसबुक, लांच करेगी जॉब बोर्ड
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक जल्द ही नौकरियां दिलाने का काम भी करेगी। नई जॉब की जानकारी देने वाली मौजूदा कंपनियों के साथ मिलकर फेसबुक अपना जॉब बोर्ड लांच करेगी।

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि ब्रांचआउट, जॉबवाइट और वर्क 4लैब्स कम से कम तीन ऐसी कंपनियां हैं, जो फेसबुक के जॉब बोर्ड के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करेंगी। लिंकेडलिन जैसी साइटों की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर फेसबुक यह कदम उठा रही है। लिंकेडलिन सोशल नेटवर्किंग के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा रही है।

हालांकि फेसबुक पर जॉब पोस्ट के बारे में न्यूज फीड में दिखेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। कैरियर रिक्रूटमेंट को लेकर कई बड़ी कंपनियों की फेसबुक पर मौजूदगी पहले से ही है, लेकिन जॉब पोस्टिंग और सर्च के लिए एक केंद्रीय सिस्टम इस सोशल साइट पर नौकरी की तलाश और आसान बना देगा।

Saturday, July 7, 2012

UP-उत्‍तर प्रदेश में भर्ती किए जाएंगे एक लाख सिपाही

उत्‍तर प्रदेश में भर्ती किए जाएंगे एक लाख सिपाही 
उत्‍तर प्रदेश में जल्द ही एक लाख सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्‍था दुरुस्त करने के लिए पुलिस को नया कलेवर देने का फैसला भी किया है। अब एफआईआर दर्ज न करने पर थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की होगी। यह जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था जगमोहन यादव ने दी ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 35 हजार नए सिपाही हाल ही में थानों में तैनात किए गए हैं। एक साल में अतिरिक्त ए‌क लाख सिपाही तैनात हो जाएंगे।news source-amar ujala 07/07/2012

IIIT-दाखिले के साथ 10 लाख का ऑफर लेटर

IIIT-दाखिले के साथ 10 लाख का ऑफर लेटर
 इलाहाबाद ट्रिपलआइटी, इलाहाबाद में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाले 45 छात्रों की तो लॉटरी ही निकल पड़ी। संस्थान में प्रवेश के साथ ही इन छात्रों को अपोलो हॉस्पिटल से न सिर्फ दस लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर मिला है, बल्कि उनकी पढ़ाई का खर्च भी अस्पताल प्रबंधन उठाएगा। ट्रिपलआइटी, इलाहाबाद देश का एक मात्र सरकारी संस्थान है, जहां से बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में एमटेक कोर्स इसी शैक्षिक सत्र से शुरू किया गया है