Pages

Labels

Showing posts with label upsc. Show all posts
Showing posts with label upsc. Show all posts

Monday, March 25, 2013

UPPCS-लोअर ही नहीं यूडीए एलडीए की भी भर्ती

UPPCS-लोअर ही नहीं यूडीए एलडीए की भी भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द आयोजित करेगा परीक्षाइलाहाबाद । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगी अब अवसरों के लिए तैयार हो जाएं। आने वाले तीन महीने में उन्हें एक के बाद एक लगातार तीन बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं। पीसीएस-2013 के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। अगले महीने समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा के तकरीबन 400 पदों के लिए आवेदन मांगे जाने की तैयारी है। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट निकलने तक पदों की यह संख्या 800 से अधिक होने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं इसके साथ वन सरंक्षक के 500 से अधिक पदों पर भी भर्ती होगी। दोनों तरह के इन पदों के लिए नोटिफिकेशन तैयार किया जा रहा है। अगले महीने इसके जारी होने की उम्मीद है। भर्ती का यह सिलसिला यहीं नहीं थमने जा रहा। इसके तुरंत बाद लोअर सबऑर्डिनेट के लिए भी नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।
पीसीएस, लोअर सबऑर्डिनेट तथा समीक्षा-अधिकारी स्नातक योग्यता वाली आयोग की इन तीन भर्तियों का सभी प्रतियोगियों को बेसब्री से इंतजार होता है। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में पीसीएस और लोअर सबऑर्डिनेट भर्ती की परीक्षा का कार्यक्रम तो घोषित किया गया है, लेकिन समीक्षा अधिकारी के साथ वन संरक्षक भर्ती के बारे में उसमें कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में इन दोनों भर्तियों की घोषणा प्रतियोगियों के लिए चौंकाने वाली होगी। बाधा नहीं आई तो अगले महीने नोटिफिकेशन जारी होने के साथ आवेदन भी शुरू हो जाएगा। आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट में शामिल पदों पर भर्ती के लिए भी 28 जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा कराने की घोषणा की है।

Tuesday, July 10, 2012

CDS के 734 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त


 CDS के 734 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

इलाहाबाद : सम्मिलित रक्षा सेवा (2) 2012 के लिए शुल्क भुगतान नहीं करने पर संघ लोक सेवा आयोग ने 734 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिए हैं। इन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, पर आयोग को आवेदन शुल्क से संबंधित प्रमाण बैंकों ने नहीं दिया। आयोग ने जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अस्वीकृत किए हैं उनके नाम, रजिस्ट्रेशन आइडी और ट्रान्जेक्शन आइडी यूपीएससी.जीओवी.इन पर अपलोड कर दिया है।

आयोग ने जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र निरस्त किए हैं, उनसे आवेदन शुल्क के साक्ष्यों के साथ अवर सचिव, सीडीएस संघ लोक सेवा आयोग से 22 जुलाई तक परीक्षा में शामिल होने की अपील की जा सकती है।
news source-dainik jagran 10/07/12

Wednesday, May 23, 2012

असिस्टेंट कमांडेंट लिखित परीक्षा में 4186 सफल


वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : केंद्रीय पुलिस संगठनों में असिस्टेंट कमांडेंट की लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नौ अक्टूबर 2011 को ली गई लिखित परीक्षा में देशभर में कुल 4186 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। सफल अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम यूपीएससी.जीओवी.इन पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को फिजिकल व मेडिकल परीक्षण के समय अपने प्रमाण पत्रों की जांच करानी होगी। आयोग जल्द ही अभ्यर्थियों को मेडिकल व फिजिकल टेस्ट की सूचना देगा। किसी अभ्यर्थी को यदि जून के प्रथम सप्ताह तक इसकी सूचना नहीं मिल पाती तो वह सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के नंबर 011-24361309 पर संपर्क कर सकता है। परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों की मार्कशीट अंतिम परिणाम घोषित किए जाने के 15 दिन बाद जारी की जाएगी।

सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन डिटेल्ड एप्लीकेशन फार्म भरना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र की कॉपी सभी प्रमाण पत्रों के साथ भेजनी होगी।source-dainik jagran 23/5/12