Pages

Labels

Showing posts with label cpmt. Show all posts
Showing posts with label cpmt. Show all posts

Monday, July 9, 2012

CPMT-सीपीएमटी काउंसिलिंग 16 जुलाई से

सीपीएमटी काउंसिलिंग 16 जुलाई से

इलाहाबाद सहित प्रदेश के चार जिलों में होगी
डीजीएमई ने पहले चरण के लिए की घोषणा
आवेदन के साथ काउंसिलिंग शुल्क लेने के बाद भी दोबारा शुल्क मांगा

इलाहाबाद। संयुक्त मेडिकल प्रवेश परीक्षा (सीपीएमटी) में सफल छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) की ओर से सीपीएमटी के पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए 16 से 24 जुलाई के बीच की तिथि घोषित की गई है। डीजीएमई की ओर से काउंसिलिंग के लिए 300 रुपए और 5000 रुपए धरोहर राशि जमा कराना होगा। पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए प्रदेशभर में चार केन्द्र बनाए गए हैं।
डीजीएमई ने एसपीजीआई लखनऊ,जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर, एमएलएन मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ के मेडिसिन सेंटर को काउंसिलिंग सेंटर बनाया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि फार्म के साथ काउंसिलिंग शुल्क लेने के बाद भी फिर से काउंसिलिंग शुल्क लगा दिया गया। काउंसिलिंग में डॉ.अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज की 100 सीटों को भी शामिल किया गया है। इन सीटों को मिलाकर अब एमबीबीएस की कुल सीटें 1049 हो गईं हैं।

Saturday, June 23, 2012

AIPMT-एआइपीएमटी का संशोधित परिणाम जारी

एआइपीएमटी का संशोधित परिणाम जारी
इलाहाबाद : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को ऑल इंडिया प्री मेडिकल/प्री डेंटल परीक्षा का रिवाइज परिणाम जारी किया है। परिणाम सुप्रीम कोर्ट के सात जून 2012 को दिए गए आदेश के आलोक में रिवाइज किया गया है। रिवाइज परिणाम एआइपीएमटी.एनआइसी.इन पर देखा जा सकता है। सफल परीक्षार्थियों के रैंक लेटर जल्द की एआइपीएमटी की वेबसाइट पर अपलोड होंगे। ऑनलाइन काउंसिलिंग का विस्तृत विवरण एमओएचएफडब्ल्यू .एनआइसी.इन पर देखा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने सात जुलाई 2012 को ऑनलाइन काउंसिलिंग के संदर्भ में दिए गए आदेश में कहा गया है कि एलॉटमेंट के लिए उपलब्ध सीटों के पांच गुणा परीक्षार्थियों को ऑनलाइन काउंसिलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाए। इस आदेश के आलोक में सीबीएसई ने एआइपीएमटी का अंतिम परीक्षा परिणाम रिवाइज कर दिया है। एआइपीएमटी में 2200 के लगभग सीटें हैं। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद अब 11 हजार के परीक्षार्थी ऑनलाइन काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे। सीबीएसई द्वारा रिवाइज परिणाम के अनुसार मेरिट लिस्ट में सामान्य वर्ग के 470 से 375 अंक, एससी के 437 से 290, एसटी के 410 से 226, सामान्य वर्ग के 380 से 194 अंक पाने वाले विकलांग, एससी के 237 से 235 अंक पाने वाले विकलांग व 233 से 215 अंक पाने वाले एसटी के विकलांग परीक्षार्थी शामिल हैं।
source-dainik jagran 23/6/12

Tuesday, May 22, 2012

BHU-PMT_बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में प्रवेश के लिए 16 मई को हुई स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया।

बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में प्रवेश के लिए 16 मई को हुई स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। लगभग 49 हजार परीक्षार्थियों में केवल 3618 को मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए 4200 छात्रों का चयन किया जाना था लेकिन निगेटिव मार्किंग के कारण इतने छात्र चयनित नहीं हो पाए। मुख्य परीक्षा 17 जून को होगी।

विश्वविद्यालय के होल्कर भवन में परीक्षा के लिए नियंत्रण सेल बनाया गया था, जहां सोमवार को परीक्षाफल की सूची जारी की गई। आईएमएस के सूचना पट्ट पर यह सूची चस्पा कर दी गई है। इसमें अनुक्रमांक संख्या 500015 से 550690 के बीच के छात्र सफल घोषित किए गए हैं।

परीक्षा सेल के अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कुल 400 अंक के पेपर के लिए इस बार सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम अंक 200, जनरल विकलांगों के लिए 180 और ओबीसी, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए 160 अंक निर्धारित किया गया था। बीएचयू पीएमटी के लिए कुल 203 सीटें हैं। इसके लिए बनारस, कोलकाता, दिल्ली और हैदराबाद परीक्षा केंद्रों पर 50147 अभ्यर्थियों ने परीक्षा फार्म भरे थे।
source-ANamar ujala 22/5/12

Friday, May 18, 2012

यूपी बोर्ड के सिलेबस पर सीपीएमटी परीक्षा

यूपी बोर्ड के सिलेबस पर सीपीएमटी परीक्षा
इलाहाबाद : कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी-2012) की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों को इस बार यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा देनी होगी। सीपीएमटी-2012 परीक्षा का आयोजन छत्रपति शाहूजी चिकित्सा विश्र्वविद्यालय (सीएमएमयू) लखनऊ ने किया है। गौरतलब है कि इस बार सीपीएमटी ने अपना कोई पाठ्यक्रम नहीं घोषित किया है, लेकिन बाद में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम को सीपीएमटी का पाठ्यक्रम घोषित कर दिया। यूपी के डेंटल, एलोपैथिक, होम्योपैथिक, यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षा तीन जून को आयोजित की जाएगी। इसके लिए फार्म के साथ मिलने वाली विवरण पुस्तिका में पाठ्यक्रम संबंधित जानकारी नहीं दी गई है। पाठ्यक्रम के बारे में सीएमएमयू की वेबसाइट पर भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। रखें तकनीक आधारित जानकारी : विद्यार्थियों को चिकित्सा विज्ञान के तकनीक आधारित पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इंटरमीडिएट में पढ़े गए जेनेटिक इंजीनियरिंग, सेलुलर प्रजनन, बायोमालीक्यूल, रेडियो एक्टिव चिकित्सा पद्धति की जानकारी रखनी होगी। इसके अलावा बोरान के यौगिकों, बोरिक अम्ल और बोरेक्स बनाने की विधि और उनके गुण धर्म को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। पाठयक्रम में आपदा प्रबंधन और कंप्यूटर भी : पाठ्यक्रम में आपदा प्रबंधन, कंप्यूटर, परमाणु शक्ति संयंत्रों और इनसे बिजली उत्पाद की कार्यविधि, नाभकीय रिएक्टर और भारत में परमाणु ऊर्जा की स्थिति को भी शामिल किया गया है। अब नहीं पढ़ना होगा : परीक्षार्थियों को अब जिंक क्लोराइड बनाने की विधियां और उनके गुण-उपयोग आदि के बारे में नहीं पढ़ना होगा। source-dainik jagran 18/5/12

Tuesday, April 17, 2012

cpmt-19 से मिलेंगे सीपीएमटी फॉर्म

19 से मिलेंगे सीपीएमटी फॉर्म
लखनऊ : कंबाइंड प्री मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) के फॉर्म 19 अप्रैल से प्रदेश के सभी इलाहाबाद बैंकों में मिलेंगे। यह जानकारी छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. अब्बास अली मेहदी ने दी। इस बार सीपीएमटी फॉर्म की कीमत सामान्य व ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) अभ्यर्थियों के लिए 1050 रुपये रखी गई है। हालांकि अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों को फॉर्म 550 रुपये में मिलेगा। इस बार सीपीएमटी तीन जून को है। news -dainik  jagran 17/4/12