Pages

Labels

Wednesday, January 2, 2013

UPBEd.- उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित होगी।

गोरखपुर। इस बार उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी गोरखपुर यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित होगी। यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रवेश परीक्षा के शीर्ष संचालन समिति की बैठक में बीएड प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रमों पर अंतिम रूप से मुहर लगा दी गई। 26 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
इस बार उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी गोरखपुर यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर मंगलवार को कुलपति के कार्यालय में उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2013 के शीर्ष संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। काफी मसलों पर चरचा करने के बाद 21 अप्रैल को बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बीएड प्रवेश परीक्षा से लेकर सत्र प्रारंभ होने तक की तिथियों पर निर्णय लिया गया। इस संबंध में यूनिवर्सिटी के तरफ से एक फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। बैठक में कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी, कार्यवाहक कुलसचिव बीएन सिंह, प्रो. सुरेंद्र दुबे और प्रो. राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। प्रो. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि एक फरवरी को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

बीएड प्रवेश परीक्षा 2013 का कार्यक्रम
01 फरवरी- अधिसूचना जारी
10 फरवरी से 10 मार्च तक आनलाइन फार्म जमा करने की तिथि
10 मार्च- डाक द्वारा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि
26 मई- रिजल्ट की घोषणा
1 से 25 जून तक काउंसिलिंग
28 जून तक अभ्यर्थियों को एडमिशन कनफर्मेशन
01 जुलाई से सत्र प्रारंभ
news source-amar ujala 02/01/2013

नए साल में ग्राम पंचायत अधिकारियों के 11 हजार पदों पर भर्ती

पंचायतीराज विभाग नए साल में ग्राम पंचायत अधिकारियों के 11 हजार पदों पर भर्ती करेगा। इसके अलावा पंचायतों से जुड़े कार्यों को करने वाले गांव स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी एक छत के नीचे नजर आएंगे। ग्राम सचिवालयों को नए मॉडल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर नए वित्त वर्ष के बजट में मुहर लगवाने की योजना है।

ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारियों के करीब 3000 और 200 अन्य पद अर्से से खाली पड़े हैं। इसकी वजह से एक-एक पंचायत अधिकारी के पास कई-कई गांवों की जिम्मेदारी है। इसका सीधा असर पंचायतों के कामकाज पर पड़ रहा है।

पंचायतीराज निदेशक वीपी सिंह ने बताया कि इन 3200 पदों पर नियुक्तियों के साथ आठ हजार अतिरिक्त पदों के सृजन की भी कार्यवाही की जाएगी। इन पर सिद्धांतत: सहमति हो चुकी है। इन 11 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने की योजना है। इसके अलावा जिलों से लेकर मुख्यालय तक पंचायतों से जुड़े अधिकारियों के पद भी बढ़ाए जाएंगे, इस संबंध में लिखापढ़ी शुरू हो गई है।
news source-amar ujala 01/01/2013

Tuesday, January 1, 2013

BETET MERIT -शिक्षक नियोजन 2012- औपबंधिक मेघा सूचि

BETET MERIT -शिक्षक नियोजन 2012- औपबंधिक मेघा सूचि
1-SARAN(CHAPRA) DISTRICT PROVISIONAL MERIT LISThttp://saran.bih.nic.in/TET.htm
13.AURANGABAD PROVISIONAL MERIT LIST
14.MUZAFFARPUR PROVISIONAL MERIT LIST
15.VAISHALI  PROVISIONAL MERIT LIST
17.MADHUBANI  PROVISIONAL MERIT LIST
20.DARBHANGA PROVISIONAL MERIT LIST
21.SAMASTIPUR PROVISIONAL MERIT LIST
22.KHAGARIA  PROVISIONAL MERIT LIST
23.SUPAUL TEACHER MERIT LIST
25.KISHANGANJ TEACHER MERIT LIST
26.MADHEPURA  TEACHER MERIT LIST
28.SITAMARHI    
29.BHOJPUR(ARA)  TEACHER MERIT LIST
30.JAHANABAD

UPTET-sansodhit vigayapti for up primary teacher ( BEd+uptet passed)

UPTET-अभ्यर्थियों की दिक्कतों को देखते हुए शासन ने बढ़ायी तारीख


UPTET-टीईटी शिक्षकों के आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी तक बढ़ी

UPTET-पांच तक जमा कर सकेंगे ई-चालान
UPTET-22 को जारी होगी मेरिट लिस्ट, 28 से होगी काउन्सिलिंग
UPTET-अभ्यर्थियों की दिक्कतों को देखते हुए शासन ने बढ़ायी तारीख
जागरण ब्यूरो, लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में अध्यापकों के 72,825 रिक्त पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख को शासन ने बढ़ाकर सात जनवरी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी पांच जनवरी तक ई-चालान जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की तारीख को सात दिन बढ़ाये जाने से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची अब 15 के बजाय 22 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। वहीं सफल अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग अब 28 जनवरी से शुरू होगी।

Monday, December 31, 2012

UPTET-टीईटी शिक्षकों के आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी तक बढ़ी

UPTET-टीईटी शिक्षकों के आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी तक बढ़ी
फर्रुखाबाद: बीते दो दिन से सर्वर में आ रही खामियों की बजह से टीईटी शिक्षक अभ्यर्थी अपने फार्म बेबसाइट पर अपलोड नहीं कर पा रहे थे। जिसके लिए साइबर कैफे पर अभ्यर्थियों की लाइनें लगीं हुईं थी। लेकिन रविवार व सोमवार को बेबसाइट सर्वर बिलकुल ठप हो जाने के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी ने एनआईसी को बेबसाइट ठीक करने के निर्देश दिये। वहीं फार्म अपलोड़ करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी किये जाने के निर्देश दिये।

UPTET-63 लाख हैं कतार में

UPTET-63 लाख हैं कतार में
 लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों के 72,825 रिक्त पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती आवेदनों के लिहाज से एक नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। अभ्यर्थियों की ओर से 63.5 लाख ई-चालान जमा किये जा चुके हैं जिसके सापेक्ष रविवार शाम छह बजे तक 58 लाख ऑनलाइन आवेदन किये जा चुके थे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम समयसीमा 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक है। वहीं ई-चालान जमा करने की समयसीमा बीत चुकी है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के बीच मारामारी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार शाम छह बजे से रविवार शाम छह बजे तक सात लाख ऑनलाइन आवेदन किये गए। ऑनलाइन आवेदनों की जबर्दस्त रफ्तार का आलम यह है कि गुजरे 24 घंटों के दौरान प्रति मिनट 486 ऑनलाइन आवेदन किये गए। शनिवार शाम छह बजे तक 51 लाख ऑनलाइन आवेदन किये जा चुके थे। अगले 24 घंटे में इसमें सात लाख का इजाफा हो गया। आजीविका की खातिर नौकरी के लिए जिद्दोजहद का आलम यह है कि नवीनतम आंकड़े प्राप्त होने तक एक पद के लिए औसतन 80 अभ्यर्थी कतार में हैं। प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऐच्छिक जिलों में आवेदन की छूट है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है। इसके बाद उन्हें ई-चालान जमा करना है। ई-चालान जमा करने के दो बैंकिंग कार्यदिवस बाद वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐच्छिक जिलों में आवेदन की छूट के कारण ही अभ्यर्थी मनमाफिक जिलों के लिए आवेदन कर रहे हैं। जैसे-जैसे ऑनलाइन आवेदन की अंतिम समयसीमा नजदीक आ रही है, आवेदनों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक आवेदनों की जो रफ्तार पिछले 24 घंटे में रही है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि 31 दिसंबर रात 12 बजे तक ई-चालान जमा करने वाले सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
NEWS SOURCE-DAINIK JAGRAN 31/12/2012

Saturday, December 29, 2012

UPTET-शिक्षक बनने को एक पद के हजारों अभ्यर्थी


UPTET-शिक्षक बनने को एक पद के हजारों अभ्यर्थी
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित 72 हजार 825 पदों के लिए कुल कितने दावेदारों ने आवेदन किया हैं यह 30 दिसंबर के बाद ही तय हो पाएगा। इस बीच भर्ती प्रक्रिया के लिए ई-चालान बनवाने के अंतिम दिन शुक्रवार देर रात 46 लाख से ज्यादा आवेदकों के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से चालाना बनवाने का आंकड़ा सामने आया है। 28 दिसंबर को रात 12 बजे तक तक ई-चालान बनवाने वाले आवेदक 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विभागीय और बैंक उच्चाधिकारियों के अनुसार ई-चालान बनवाने के अंतिम दिन बड़े पैमाने पर एक साथं आवेदकों द्वारा प्रयास किए जाने की वजह से सर्वर पर लोड बढ़ गया। इससे हजारों की संख्या में अंतिम दिन आवेदक ई-चालान नहीं बनवा पाए। ऐसे में विभाग आवेदन लेने की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी करने पर विचार कर रहा है। फिलहाल बेसिक शिक्षा परिषद को पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन 6 से 7 लाख आवेदन मिल रहे हैं। इस हिसाब से एक पद के लिए हजारों दावेदार हैं। प्रदेश में पहली बार शिक्षक भर्ती के लिए ई-चालान बनवाकर ऑनलाइन आवेदन की अनिवार्यता की गई है। उधर, सीबीएसई की सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) का रिजल्ट 27 दिसंबर को घोषित हो जाने से ई-चालाना बनवाने वाले आवेदकों की संख्या में अंतिम दिन और इजाफा हो गया।
अंतिम दिन 28 दिसंबर तक 46 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने बनवाया चलाना
news source-amar ujala 29/12/2012

UPTET- विभाग आवेदन लेने की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार कर रहा है


UPTET- विभाग आवेदन लेने की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार कर रहा है
UPTET- सीटीईटी का रिजल्ट आने से अचानक बढ़ी आवेदकों की संख्या
शिक्षक बनने की कतार में 46 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी 72,825 पदों पर हो रही भर्ती

लखनऊ। शिक्षक भर्ती के लिए ई-चालान बनवाने के अंतिम दिन शुक्रवार तक करीब 46 लाख अभ्यर्थियों ने चालान बनवाए। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि रात 12 बजे तक ई-चालान बनवाने वाले 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। एक साथ बड़ी संख्या में आवेदकों के उमड़ने से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सर्वर पर लोड बढ़ गया। इस कारण देर रात तक साइबर कैफे पर अभ्यर्थी ई-चालान बनवाने के लिए जूझते रहे। हजारों आवेदक ई-चालान नहीं बनवा पाए। ऐसे में विभाग आवेदन लेने की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
फिलहाल बेसिक शिक्षा परिषद को पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन 6 से 7 लाख आवेदन मिल रहे हैं। फिलहाल एक पद के लिए 50 से ज्यादा दावेदार हैं। प्रदेश में पहली बार शिक्षक भर्ती के लिए ई-चालान बनवाकर ऑनलाइन आवेदन की अनिवार्यता की गई है। सीबीएसई की सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) का रिजल्ट 27 दिसंबर को घोषित हो जाने से ई-चालान बनवाने वाले आवेदकों की संख्या अंतिम दिन काफी बढ़ गई। सूबे से हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने सीटीईटी परीक्षा पास की है। भर्ती प्रावधानों के अनुसार टीईटी और सीटीईटी पास आवेदन कर सकते हैं
।
news source- amar ujala 29/12/2012

Friday, December 28, 2012

UPTET-यूपी शिक्षक भर्ती के पुराने आवेदकों के वापस होंगे पैसे

UPTET-यूपी शिक्षक भर्ती के पुराने आवेदकों के वापस होंगे पैसे

राज्य सरकार शिक्षक भर्ती के पुराने आवेदकों के पैसे वापस करने जा रही है। आवेदन करने वालों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर खुद जाना होगा। वहां पर उसे फार्म के साथ लगाए गए डिमांड ड्राफ्ट की फोटो कापी दिखाने के बाद ही चेक दिया जाएगा।
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को निर्देश दे दिया है। इसके आधार पर एससीईआरटी शीघ्र ही विज्ञापन प्रकाशित कराने की तैयारी में है। आवेदकों को चेक लेने की तारीख अभी 2 से 5 जनवरी 2013 के बीच रखी गई है, लेकिन इसमें परिवर्तन भी हो सकता है।
उधर, पुराने आवेदन को मान्य करने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ विशेष अपील करने पर

CTET-सीबीएसई ने घोषित किया सीटीइटी का रिजल्ट

CTET-सीबीएसई ने घोषित किया सीटीइटी का रिजल्ट
पटना: सेन्ट्रल बोर्ड आफ सेकेण्ड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से गुरुवार की शाम पांच बजे सेन्ट्रल टीचर एजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसके लिए सीबीएसई की ओर से 18 नवम्बर को परीक्षा ली गयी थी। नेशनल काउंसिल आफ टीचर एजुकेशन (एनसीटीए) ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए सीटीईटी की परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया है। सीटीईटी पास शिक्षक कक्षा एक से लेकर आठवीं तक पढ़ा सकते हैं। अगले माह सफल परीक्षार्थियों को अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र भेज दिये जायेंगे। सीबीएसई ने सीटीईटी का रिजल्ट सीटीईटी डाट एनआइसी डाट इन वेबसाइट पर डाला है
।news source-dainik jagran 28/12/2012
CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST (CTET) - NOV 2012
TO CHECK RESULT PLEACE CLICK HERE

UPTET-जूनियर हाईस्कूलों में भी रखे जाएंगे टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी

UPTET-जूनियर हाईस्कूलों में भी रखे जाएंगे टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी
गोरखपुर : उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी व सीटीईटी) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। अब, प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही रखे जाएंगे। इसके लिए शासन ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
बीएसए मनिराम सिंह के अनुसार शासन स्तर पर अध्यापकों की भर्ती और सेवा की शर्ते नियमावली में छठवां संशोधन किया गया है। शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती के लिए पूर्व से निर्धारित न्यूनतम अर्हताओं के साथ उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी व सीटीईटी) उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। बीएसए के अनुसार इसके अलावा मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त या गैर सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत ऐसे अध्यापक जो निश्शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम- 2009 के तहत निर्धारित न्यूनतम शैक्षिक अर्हताएं नहीं रखते हैं, उन्हें भी 5 वर्ष के अंदर न्यूनतम अर्हताओं के साथ सीटीईटी या टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। यानी, उन्हें हर हाल में 31 मार्च 2015 तक परीक्षा पास करनी होगी।
NEWS SOURCE-DAINIK JAGRAN 28/12/1212

Thursday, December 27, 2012

UPTET-कनेक्टिविटी गायब, वेबसाइट हैंग.. आवेदक परेशान

UPTET-बेसिक शिक्षा में ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि नजदीक
UPTET-कनेक्टिविटी गायब, वेबसाइट हैंग.. आवेदक परेशान
हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग में हो रहे ऑनलाइन आवेदनों के लिए 31 दिसंबर की अंतिम तिथि से पूर्व ही आवेदक आवेदन पूर्ण करने में लगे हुए हैं। वहीं, एसबीआई में ई-चालान जमा कराने को भीड़ रही। ई-चालान जमा करने के लिए 28 दिसंबर की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। बुधवार को साइबर कैफे पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भीड़ लगी रही। आवेदकाे को भूख-प्यास की भी चिंता नहीं थी।
जहां कनेक्टिविटी की समस्या बैंक में ई-चालान जमा करने में रही। वहीं, आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने में रही। शिक्षा विभाग की वेबसाइट ज्यादा लोड के चलते बार-बार हैंक हो रही थी। जिससे आवेदनों में काफी समय लग रहा था। आवेदकों को ई-चालान जमा करने के बाद 24 घंटे बाद आवेदन फार्म के लिए आवेदन किया जाएगा। एक-एक आवेदक 10-15 जनपदों में आवेदन कर रहा है। यह प्रक्रिया पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही है। इसके कारण बेसिक विभाग की वेबसाइट ज्यादा लोडिंग के चलते बार-बार हैंग होने लगी हैं। वेबसाइट के बार-बार हैंग होने से काफी आवेदकों के आवेदन फार्म कम्पलीट नहीं हो पाए। ज्ञात हो कि शासन ने प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में 72800 शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी।
news source-amar ujala 27/12/2012

UPTET•पुराने आवेदकों पर न्याय विभाग से मांगी गई राय

UPTET-•डीएड विशेष शिक्षा वालों को भी मिलेगा मौकाUPTET•पुराने आवेदकों पर न्याय विभाग से मांगी गई राय
लखनऊ। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भारतीय पुनर्वास परिषद से बीएड (विशेष शिक्षा) और डीएड (विशेष शिक्षा) करने वालों को भी शामिल करने का निर्णय किया है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने इस संबंध में संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पुराने आवेदकों को शामिल करने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश पर न्याय विभाग से राय मांगी गई है।
प्रदेश में 72 हजार 825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से 5 दिसंबर को जारी शासनादेश में टीईटी पास स्नातक और बीएड वालों को ही पात्र माना गया। जबकि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की ओर से जारी अधिसूचना में बीएड (विशेष शिक्षा) और डीएड (विशेष शिक्षा) को भी शिक्षक बनने के लिए पात्र माना गया है। हाईकोर्ट ने अलका मिश्रा की ओर से दाखिल याचिका के आधार पर सरकार से इन दोनों डिग्रीधारकों को भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का आदेश दिया।
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने इसके आधार पर विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की अधिसूचना के आधार पर बीएड (विशेष शिक्षा) और डीएड (विशेष शिक्षा) डिग्रीधारकों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय किया गया। इसके अलावा दिसंबर 2011 में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वालों को मान्य करने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश पर न्याय विभाग की राय मांगी गई है।
news source-amar ujala 27/12/2012

BTC 2012-बीटीसी चयन पर लगी रोक हटी



BTC 2012-बीटीसी चयन पर लगी रोक हटी
जागरण ब्यूरो, लखनऊ : बीटीसी 2012 की चयन प्रक्रिया पर लगी रोक हटा ली गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक महेंद्र सिंह ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के प्राचार्यों को चयन की कार्यवाही पर लगाई गई रोक को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है। बीटीसी 2012 की चयन प्रक्रिया के तहत 12 से 14 दिसंबर तक डायट में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई थी। बीटीसी 2012 के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे। काउंसिलिंग में कई अभ्यर्थियों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने में उनसे गलती हो गई है। डायट प्राचार्यों ने अभ्यर्थियों की इन समस्याओं से एससीईआरटी को अवगत कराया। इस पर निदेशक एससीईआरटी ने 15 दिसंबर को सभी डायट प्राचार्यों को अग्रिम आदेशों तक बीटीसी चयन संबंधी कार्यवाही जारी रखने पर रोक लगा दी थी। समस्याओं के समाधान के लिए निदेशक एससीईआरटी ने 18 दिसंबर को डायट प्राचार्यों की बैठक बुलाई थी जो बेनतीजा रही। मामले में अनिर्णय की स्थिति बनी रहने से अभ्यर्थी और डायट प्राचार्य दोनों असमंजस में थे। इस मसले पर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार ने मंगलवार को बैठक बुलायी थी जिसमें निदेशक एससीईआरटी को स्पष्ट कर दिया कि शासन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में हस्तक्षेप के पक्ष में नहीं है। यदि अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरने में गलती की है तो इसके लिए वही जिम्मेदार हैं। उन्होंने बीटीसी चयन प्रक्रिया पर लगायी गई रोक को हटाने का भी निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर एससीईआरटी निदेशक ने डायट प्राचार्यों को चयन प्रक्रिया पर लगायी गई रोक को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है।
news source-dainik jagran 27/12/2012

Wednesday, December 26, 2012

BETET-92 हजार प्लस टू शिक्षकों के नियोजन की तैयारी


BETET-92 हजार प्लस टू शिक्षकों के नियोजन की तैयारी
 पटना : राज्य में 92 हजार प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति की आतंरिक तैयारी तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय स्तर पर प्लस टू शिक्षकों के नियोजन संबंधी प्रक्रिया का शिड्यूल तैयार किया जा रहा है। अगले साल मार्च में उच्चमाध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के नियोजन संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ होने की उम्मीद है। वैसे शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में विलंब होने की वजह से सभी

UPTET-प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में बीएड व डीएड डिग्रीधारक भी मान्य

UPTET-प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में बीएड व डीएड डिग्रीधारक भी मान्य
लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त 72,825 पदों पर होने वाली प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में बीएड डिग्रीधारकों के अलावा बीएड और डीएड डिग्रीधारक भी आवेदन कर सकते हैं। शर्त यह है कि (बीएड विशेष शिक्षा) या डीएड (विशेष शिक्षा) की डिग्री भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यताप्राप्त पाठ्यक्रम के तहत प्राप्त की गई हो। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने पांच दिसंबर को जो शासनादेश जारी किया था उसमें आवेदन के लिए सिर्फ बीएड डिग्रीधारकों को ही मान्य ठहराया गया था। जबकि उप्र बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली, 1981 में इस पद के लिए आवेदन करने को बीएड के अलावा बीएड और डीएड (विशेष शिक्षा) भी मान्य किये गए हैं।
news source-dainik jagran 26/12/2012

Tuesday, December 25, 2012

UPTET-पिछले साल के आवेदनों को मान्य करने के आदेश के खिलाफ विशेष अपील करेगा बेसिक शिक्षा विभाग

UPTET--पिछले साल के आवेदनों को मान्य करने के आदेश के खिलाफ विशेष अपील करेगा बेसिक शिक्षा विभाग

UPTET-उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने का फैसला
-पिछले साल के आवेदनों को मान्य करने के आदेश के खिलाफ विशेष अपील करेगा बेसिक शिक्षा विभाग

-उच्च अधिकारियों की बैठक में हुआ फैसला

जागरण ब्यूरो, लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में पिछले साल सहायक अध्यापकों की भर्ती के आवेदनों को मान्य करने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग हाई कोर्ट में विशेष अपील करेगा। मंगलवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में हाई कोर्ट के आदेश के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करने के बाद यह फैसला किया गया।

उच्च न्यायालय ने 21 दिसंबर को आदेश में कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने पिछले साल सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए प्रकाशित विज्ञापन के तहत आवेदन जमा किये थे, उनसे उन जिलों के लिए न तो नए आवेदन लिए जाएं और न ही शुल्क लिया जाए। पिछले साल प्रकाशित शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में अभ्यर्थियों को पांच जिलों में आवेदन की छूट दी गई थी। उच्च न्यायालय के इस आदेश के परिप्रेक्ष्य में बेसिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की बैठक में चर्चा के दौरान यह बिंदु सामने आया कि जब पिछले साल शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रकाशित विज्ञापन और संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया जा चुका है तो उसके तहत प्राप्त आवेदन मान्य कैसे होंगे।

पिछले साल शिक्षक भर्ती के लिए 30 नवंबर को प्रकाशित विज्ञापन में अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई थी। बाद में सात दिसंबर 2012 को संशोधित शासनादेश के जरिये आयु सीमा को बदलकर 21 से 40 वर्ष कर दिया गया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि पुराने आवेदनों को मान्य किया गया तो 18 से 20 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो जाएंगे। वहीं इस साल पांच दिसंबर को प्रशिक्षु अध्यापकों की भर्ती के लिए जारी शासनादेश में अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है।

बैठक में चर्चा हुई कि पिछले साल शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों से प्राप्त हुए बैंक ड्राफ्ट संबंधित जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के खाते में जमा किये गए थे। चूंकि पिछले साल की भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी, इसलिए शासन ने 31 अगस्त को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क की धनराशि उन्हें लौटाने के बारे में पत्र लिख चुका है। अधिकारियों के मुताबिक इस बारे में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा धनराशि लौटाने की कार्यवाही की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश को मानने में एक व्यावहारिक दिक्कत यह भी है कि पिछले साल के आवेदन रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए थे जबकि इस साल प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदनों को एक साथ मिलाने पर चीजें सुलझने की बजाय उलझेंगी। पिछले साल हुए आवेदनों में एक ही बैंक ड्राफ्ट पांच जिलों के लिए मान्य ठहराया गया था लेकिन इस साल अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग ई-चालान जमा करने की व्यवस्था है।

बैठक में विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से तय हुआ कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कई प्रकार की व्यावहारिक दिक्कतें हैं। इसके खिलाफ उच्च न्यायालय में विशेष अपील दायर करने का निर्णय हुआ है।
news source -jagran.com 25/12/2012

BTC -शासन बीटीसी चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप के पक्ष में नहीं

BTC -शासन बीटीसी चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप के पक्ष में नहीं
जागरण ब्यूरो, लखनऊ : बीटीसी चयन सूची 2012 पर लगी रोक जारी रहने से अभ्यर्थियों में ऊहापोह बरकरार है। हालांकि शासन बीटीसी चयन प्रक्रिया के लिए अपनायी गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में हस्तक्षेप के पक्ष में नहीं है। गौरतलब है राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक महेंद्र सिंह ने 15 दिसंबर को बीटीसी चयन सूची को जारी करने पर रोक लगा दी थी। रोक लगाने की वजह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के प्राचार्यों को प्राप्त हुए अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन थे जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय उनसे कुछ गलतियां हो गईं जिन्हें सुधार दिया जाए। इस मसले का हल निकालने के लिए 18 दिसंबर को निदेशक एससीईआरटी ने डायट प्राचार्यों के साथ बैठक भी की थी जो बेनतीजा रही। चयन सूची पर लगी रोक हटाने के बारे में एससीईआरटी से कोई दिशानिर्देश न मिलने से डायट प्राचार्य भी असमंजस में हैं। शासन के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में हुए बीटीसी व विशिष्ट बीटीसी चयन में हुईं धांधलियों को रोकने के लिए ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनायी गई है। इसमें हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं है। यदि अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरने में गलती की है तो इसके लिए चयन प्रक्रिया को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। आवेदन फॉर्म को मैनुअली भरने में भी यदि अभ्यर्थी से गलती होती तो भी उसका फार्म रद हो जाता। उनके मुताबिक हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने भी माना है कि ऑनलाइन आवेदन को भरने में यदि कोई चूक होती है तो इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि चयन प्रक्रिया को संपन्न कराकर सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी करने के बारे में एससीईआरटी को पहले ही आदेश जारी किये जा चुके हैं। एससीईआरटी को शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करनी चाहिए।
source-dainik jagran 25/12/2012

PSTET-अन्य राज्यों से पात्रता परीक्षा पास को राहत


PSTET-अन्य राज्यों से पात्रता परीक्षा पास को राहत
चंडीगढ़- समय पर अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं करने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही सीबीएसई व अन्य राज्यों से अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने वाले दर्जनों उम्मीदवारों को राहत देते हुए उनको प्रोविजनल तौर पर जेबीटी परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। चीफ जस्टिस एके सिकरी व जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ के समक्ष अलग-अलग ऐसे कई मामले आए जिसमें मांग की गई कि उन्होंने अध्यापक पात्रता परीक्षा अन्य राज्यों से पास की हुई है। दोनों खंडपीठ ने अलग-अलग मामलों पर सुनवाई करते हुए सरकार द्वारा वर्तमान में जेबीटी भर्ती में ऐसे सभी उम्मीदवारों को राहत देते हुए भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की छूट दे दी, जिसने अन्य राज्यों से अध्यापक पात्रता परीक्षा पास की हुई थी। ऐसे उम्मीदवारों में सीबीएसई, यूपी से परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा थी। याचिकाकर्ता की वकील अलका चतरथ ने प्रदेश सरकार द्वारा समय पर अध्यापक पात्रता परीक्षा न करवाने के कारण ऐसे उम्मीदवारों को भाग लेने की कोर्ट से मांग की थी, जिन्होंने कहीं से भी अध्यापक पात्रता परीक्षा पासकी हुई हो। हिसार की सरोज शर्मा व अन्य द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार ने हजारों अध्यापक के पदों के लिए विज्ञापन तो निकाल दिए लेकिन उसने नियमों का पालन नहीं किया। एनसीटीई के अनुसार सरकार को हर साल एक बार अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन करना पड़ता है, लेकिन प्रदेश में पिछले तीन साल केवल में केवल एक बार यह परीक्षा हुई है जिस कारण हजारों टीचर इस परीक्षा से वंचित रह गए। याचिकाकर्ता के अनुसार सरकार ने हर साल परीक्षा आयोजित नहीं के कारण उसके जैसे हजारों उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने से वंचित रह गए। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की है कि सरकार ऐसे उम्मीदवारो को इस परीक्षा से छूट दे और भर्ती प्रकिया में भाग लेने की अनुमति दे। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को इस मामले मेंनोटिस जारी कर जवाब देने का आदेश दिया है।
news source-dainik jagran  

Monday, December 24, 2012

BETET- PROVISIONAL MERIT LIST OF ROHTAS DISTRICT (तृतीय चरण शिक्षक नियोजन 2012)

तृतीय चरण शिक्षक नियोजन 2012 (प्रखंड- शिवसागर) हेतु अभ्यथी की औपबंधिक मेधा सूची तृतीय चरण शिक्षक नियोजन 2012 (प्रखंड- काराकाट ) हेतु अभ्यथी की औपबंधिक मेधा सूची माध्यमिक शिक्षक नियोजन 2012 (नियोजन इकाई - जिला परिषद्) हेतु औपबंधिक मेधा सूची
तृतीय चरण नगर शिक्षक नियोजन 2012 हेतु प्रशिक्षित अभ्यथी की औपबंधिक मेधा सूची

UPTET-यूपीटीईटी की मार्कशीट को लेकर अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति-बोर्ड के पास मौजूद रिकार्ड से जारी अंक पत्र मैच नहीं होने पर शिक्षक भर्ती के आवेदन निरस्त हो सकते हैं

UPTET-यूपीटीईटी की मार्कशीट को लेकर अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति-बोर्ड के पास मौजूद रिकार्ड से जारी अंक पत्र मैच नहीं होने पर शिक्षक भर्ती के आवेदन निरस्त हो सकते हैं,अंकपत्र हैं चार-चार पर कौन सा लगाएं
इलाहाबाद। साल भर पहले विवादों के बाद ठंडे बस्ते में डाल दी गई यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। जब से राज्य सरकार से प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों में 72 हजार से अधिक शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है, हर रोज नए विवाद सामने आ रहे हैं। टीईटी पास अभ्यर्थियों को नित नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 2011 में टीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद गलतियों के कारण यूपी बोर्ड ने सात बार परिणाम में संशोधन किया। इसका नतीजा यह रहा कि टीईटी पास हर अभ्यर्थी के पास चार से पांच अंकपत्र हैं। अभ्यर्थी वर्तमान में आवेदन के साथ कौन सा अंकपत्र लगाएं, यह तय नहीं हो पा रहा है।
यूपी बोर्ड की ओर से नवंबर 2011 में टीईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने ओएमआर के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर कई बार अपने परीक्षाफल में संशोधन के लिए प्रत्यावेदन दिया। बोर्ड की ओर से कई बार मनमाने तरीके से परीक्षाफल में संशोधन किया गया। 2011 में शिक्षक भर्ती टीईटी मेरिट पर होने के कारण अभ्यर्थियों के लिए मेरिट का महत्व था, इस कारण से टीईटी के परिणाम में बदलाव के लिए परीक्षार्थियों ने अंक के लिए बोर्ड से लड़ाई लड़ी। बोर्ड की ओर से सात बार टीईटी रिजल्ट में संशोधन हुआ और हर परीक्षार्थी के पास टीईटी के चार-पांच अंकपत्र हो गए। ऐसे में जब टीईटी की मेरिट का कोई अर्थ नहीं रह जाने के बाद अभ्यर्थियों के सामने यक्ष प्रश्न यह है कि वह आवेदन के साथ कौन सा अंकपत्र लगाएं जिससे उनका फार्म निरस्त न हो। बोर्ड के पास मौजूद रिकार्ड से जारी अंक पत्र मैच नहीं होने पर शिक्षक भर्ती के आवेदन निरस्त हो सकते हैं, ऐसी घोषणा बोर्ड सचिव उपेंद्र कुमार पहले ही कर चुके हैं। उनका कहना है कि गलत अंकपत्र होने पर अभ्यर्थियों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
•शिक्षक भर्ती के आवेदन में टीईटी के अंकपत्र को लेकर अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति
•विवादों से नहीं छूट रहा पीछा, यूपी बोर्ड ने अंकपत्र की गड़बड़ी से पल्ला झाड़ा
news source-amar ujala-24/12/2012

Sunday, December 23, 2012

UPTET-शिक्षक भर्ती में पुराने आवेदनों को मान्य करने का मामला

UPTET-शिक्षक भर्ती में पुराने आवेदनों को मान्य करने का मामला
हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ विशेष अपील की तैयारी
लखनऊ (ब्यूरो)। राज्य सरकार 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती के मामले में हाईकोर्ट के उस आदेश जिसमें पुराने आवेदनों को मान्य करने की बात कही गई है, के खिलाफ विशेष अपील करने की तैयारी कर रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है, लेकिन अंतिम निर्णय सोमवार को न्याय विभाग से राय लेने के बाद किया जाएगा। वहीं प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी मिलने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
हाईकोर्ट के आदेश को लेकर शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें विचार-विमर्श के दौरान यह बात आई कि पुराने आवेदन को मान्य करने की पहली बाधा आयु सीमा को लेकर है। दूसरी उस समय जो अर्हताएं रखी गई थीं, उसे बदल दिया गया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा अध्यापक भर्ती नियमावली में भी संशोधन कर दिया गया है। इसलिए न्याय विभाग से राय लेने के बाद इस आदेश के खिलाफ विशेष अपील करने की तैयारी है।
news source-amar ujala 23/12/2012

UPTET-कौन छांटेगा अभ्यर्थियों के सवा लाख फार्म?


UPTET-कौन छांटेगा अभ्यर्थियों के सवा लाख फार्म?
सहारनपुर। सहायक अध्यापक भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने पुराने फार्म और पुरानी फीस को स्वीकार करने का फैसला देकर हजारों अभ्यर्थियाें को राहत जरूर दी है, लेकिन ऐसा कर पाना आसान भी नहीं है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देेने के बाद पिछले साल पांच जिलों के विकल्प के हिसाब से डायट पर करीब सवा लाख फार्म जमा कराए गए थे। ये फार्म अब भी डायट कार्यालय पटनी के गोदाम में रखे हुए हैं।
ऐसे में यदि अब सहायक अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों के पुराने फार्म और पुरानी फीस का समायोजन करना पड़ा तो सरकारी अमले के लिए सबसे बड़ी चुनौती इन सवा लाख फार्मों की छंटाई होगी। इसमें बड़ा पेंच यह भी है कि पिछले सत्र में जब ये फार्म जमा किए गए थे तो उस समय बड़ी संख्या में आवेदकों ने जरूरी दस्तावेज साथ नहीं लगाए थे और पुरानी भर्ती में ब्रेक लगने के बाद से सभी अभ्यर्थियों का कंप्यूटराइज्ड डाटा भी तैयार नहीं हो पाया था।
ऐसे में इतने फार्मों में यह पता लगाना मुश्किल होगा कि कितने आवेदकों के दस्तावेज पूरे हैं और कितने

UPTET-आसान न होगा पुराने आवेदनों को शामिल करना

UPTET-आसान न होगा पुराने आवेदनों को शामिल करना
 इलाहाबाद : शिक्षक भर्ती के संबंध में हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करना बेसिक शिक्षा विभाग के लिए आसान नहीं होगा। पुराने रिकार्ड के आधार पर भर्ती और नये आवेदनों के साथ उनका सामंजस्य बैठा पाना अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी। सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा के अधिकारियों ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। सरकार की ओर इस मामले में विशेष अपील भी दायर की जा सकती है। बसपा शासनकाल में भर्ती का आधार टीईटी को बनाया था। यदि टीईटी उत्तीर्ण छात्रों के आवेदन को आधार बनाया जाए तो करीब ढाई लाख अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए फार्म भरे थे। इन सबके रिकार्ड का मिलान करना आसान नहीं होगा। इसके अलावा आयुसीमा में अंतर का मामला भी एक पेंच खड़ा करेगा। गौरतलब है पिछली बार भर्ती के लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 37 वर्ष निर्धारित की गई थी।
news source-dainik jagran 23/12/2012

Saturday, December 22, 2012

UPTET-शिक्षक भर्ती फीस का भुगतान एटीएम से भी

UPTET-शिक्षक भर्ती फीस का भुगतान एटीएम से भी
लखनऊ। प्रदेश में बेसिक शिक्षकों के 72 हजार, 825 पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब फीस जमा कराने के लिए बैंकों में चक्कर नहीं लगाना होगा। बेसिक शिक्षा परिषद ने आवेदकों की सुविधा को ध्यान रखते हुए एसबीआई के बैंक एटीएम और ई पेमेंट से फीस जमा कराने की सुविधा मुहैया कराने का फैसला किया है। ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ अब आवेदक ऑनलाइन परीक्षा फीस भी जमा करा सकते हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि आवेदकों को अब तीन तरह से फीस जमा कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस संबंध में शासन ने परिषद को विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है।
उधर, हाईकोर्ट में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर होने वाले सुनवाई के संबंध में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की। इस दौरान विचार-विर्मश किया गया कि हाई कोर्ट का आदेश मिलने के बाद ही 2011 के आवेदकों के मामले में कोई निर्णय किया जाएगा। news source-amar ujala 22/12/2012


UPTET-सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों को राहत


UPTET-सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों को राहत

इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक भर्ती के मामले में अभ्यर्थियों को राहत देते हुए उनको उन्हीं जिलों से दोबारा आवेदन करने से छूट प्रदान की है। कोर्ट ने कहा कि दिसंबर 2011 में निकाले गए विज्ञापन के क्रम में जिन जिलों के लिए आवेदन किया था उन जिलों में फिर से फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है। न ही शुल्क देना होगा। यदि कोई इस बार और अधिक जिलों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे नए जिलों में सरकार की मौजूदा नीति के अनुसार आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को यह भी कहा है कि वह पूर्व में किए गए आवेदन का ब्योरा 31 दिसंबर तक निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ (एससीईआरटी) को भेज दें।
एससीईआरटी को निर्देश दिया है कि वह अभ्यर्थियों का ब्योरा तैयार करें। न्यायालय ने अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए अन्य तमाम मुद्दों पर सुनवाई के
लिए नौ जनवरी 2013 की तिथि नियत की गई है। अगली तारीखपर महिला-पुरुष श्रेणी, आयु सीमा मामले और टीईटी को मेरिट मानने आदि मुद्दों पर सुनवाई होनी है।
उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने बृहस्पतिवार को ही प्रदेश सरकार से इस मामले पर अपना पक्ष बताने को कहा था। शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से जवाब आने के बाद कोर्ट ने कहा कि इन्हीं पदों के लिए दिसंबर 2011 में भी विज्ञापन निकाला गया था। जो अभ्यर्थी पिछली बार आवेदन कर चुके हैं उनसे नया आवेदन और शुल्क न लिया जाए। उदाहरण के लिए यदि किसी ने पिछली बार पांच जिलों से फार्म भरा था तो उसे इस बार उन पांच जिलों के लिए फार्म और शुल्क नहीं भरना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी इस बार पहली बार भरे गए जिलों से अधिक आवेदन करना चाहता है तो उसे उन जिलों को छोड़कर जहां से वह आवेदन कर चुका है, नए जिलों के लिए मौजूदा नियम के अनुसार आवेदन करना होगा। भर्ती विज्ञापन को लेकर अन्य कई विवाद हैं लेकिन उन पर अगली सुनवाई पर ही चर्चा होगी।
news source-amar ujala 22/12/2012

UPTET--जिन जिलों में पहले आवेदन कर चुके हैं, वहां दोबारा शुल्क की जरूरत नहीं


UPTET-शिक्षक भर्ती में पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को राहत
UPTET--जिन जिलों में आवेदन कर चुके हैं, वहां दोबारा शुल्क की जरूरत नहीं
-ऐसे जिलों में पुराने आवेदन-पत्र ही मान्य किए जाएंगे
 इलाहाबाद,उच्च न्यायालय ने सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को थोड़ी राहत दी है। न्यायालय ने कहा है कि जिन्होंने पिछली भर्ती विज्ञापन के तहत आवेदन जमा किया था, उनसे न तो उन जिलों के लिए न नए आवेदन लिए जाए और न ही शुल्क लिया जाए।
यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण टण्डन ने अखिलेश त्रिपाठी व अन्य की याचिका पर दिया है। अदालत के सामने यह तथ्य लाया गया कि पिछली बार निकाले गए शिक्षक भर्ती आवेदन में अभ्यर्थियों कोपांच जिलों में आवेदन की छूट दी गई थी। इसमें हजारों ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने पांचों जिलों में आवेदन शुल्क जमा करके फार्म भरा था। बाद में अदालत ने आदेश दिया था कि एक ही जिले में आवेदन शुल्क जमा किया जाए, डिमांड ड्राफ्ट की फोटोकॉपी अन्य जिलों में लगाई जाए। तब सरकार ने आश्वस्त किया था कि जो छात्र पांच जिलों में आवेदन शुल्क जमा कर चुके हैं,उनका पैसा वापस किया जाएगा। यह पैसा आज तक वापस नहीं किया गया है। सरकार की और से बताया गया कि अभ्यर्थियों कोवह पैसा वापस किया जाएगा। इस पर कोर्ट ने कहा कि वापसी की जरूरत ही क्या है, जिन जिलों में अभ्यर्थियों नेआवेदन शुल्क जमा किया है, उनसे अब शुल्क लिया ही न जाए। उनका पुराना आवेदन ही मान्य किया जाए। न्यायालय ने यह भी कहा है कि पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थी निदेशक एससीईआरटी लखनऊको आवेदन भेज कर 31 दिसम्बर से पहले जानकारी दे दें। न्यायालय ने अन्य मुद्दों पर सुनवाई के लिए अगली तिथि 9 जनवरी नियत की है। सुनवाई की अगली तिथि पर आयु सीमा में छूट आदि मुद्दों पर विचार किया जायेगा।
न्यायालय ने निदेशक एनसीआरटी को आदेश दिया है कि पहले आवेदन जमा कर चुके अभ्यर्थियों कीसूचना मिलने पर पुराने आवेदन निकालकर अभ्यर्थिता स्वीकार करें। यह भी स्पष्ट किया है कि यदि अभ्यर्थी अतिरिक्त जिलोंमें आवेदन करना चाहते हैं तो नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक लगभग ढाई लाख अभ्यर्थी टीईटी उत्तीर्ण हुए थे, जिन्होंने पांच जिलों में आवेदन शुल्क जमा किया था। उन्हें इस आदेश से राहत मिलेगी।

news source-dainik jagran  22/12/2012