दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ चार जून से शुरू होगी। इस बार आवेदन फार्म लेने के लिए छात्रों को कालेज दर कालेज चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
आवेदन प्रक्रिया की भागदौड़ कम करने के लिए पहली बार आवेदन फार्म पोस्ट आफिस से मिलेंगे और जमा भी यही होंगे। छात्र ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी आवेदन कर सकेंगे। एससी/एसटी, विकलांग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए पहले की व्यवस्था के तहत ही दाखिले होंगे।
डीयू में बृहस्पतिवार को एकेडमिक काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें मंजूर किए गए दाखिला कार्यक्रम के तहत सामान्य और ओबीसी की श्रेणी की आवेदन प्रक्रिया 18 जून तक चलेगी।