Pages

Labels

Monday, April 16, 2012

पॉलिटेक्निक की परीक्षा में मैथ के प्रश्नों ने परेशान किया तो रविवार को एनडीए की परीक्षा में भी छात्र मैथ व अंग्रेजी के प्रश्न से परेशान दिखे



रांची : प्रत्येक परीक्षा में गणित से छात्र कुछ ज्यादा ही परेशान दिख रहे हैं। शनिवार को पॉलिटेक्निक की परीक्षा में मैथ के प्रश्नों ने परेशान किया तो रविवार को एनडीए की परीक्षा में भी छात्र मैथ व अंग्रेजी के प्रश्न से परेशान दिखे। राजधानी के 22 केंद्रों पर लगभग 13 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में गणित से 300, अंग्रेजी से 200 व जीएस से 400 प्रश्न पूछे गए थे।

इधर डीएवी कपिलदेव में 20-25 छात्रों को प्रवेश नहीं मिलने पर हंगामा किया। ये छात्र परीक्षा शुरू होने के बाद सेंटर पर पहुंचे थे।

राजधानी में रविवार को 5 केंद्रों पर एसएससी की एजी की परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कई छात्र प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं होने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए। ऐसे छात्रों का आरोप था कि वे दो दिनों से प्रवेशपत्र डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वेबसाइट काम नहीं कर रहा था।


----------------------

छात्रों की प्रतिक्रिया

- सभी परीक्षाओं में गणित के प्रश्न कठिन पूछे जा रहे हैं। इससे पहले आआइटी व पॉलिटेक्निक में भी इसी तरह के प्रश्न थे। जीएस के प्रश्न सामान्य थे।

प्रशांत कुमार

-गणित व अंग्रेजी के प्रश्न कठिन थे। जीएस के प्रश्न से उम्मीद है कि चयन हो जाएगा। गणित में कैलकुलस से अधिक प्रश्न थे।

शैलेंद्र कुमार

-अंग्रेजी के प्रश्न काफी कठिन था। इसके लिए समय ही कम लग रहा था। पहली बार परीक्षा दिया हूं। बहुत अच्छा पेपर नहीं रहा।

परशुराम कुमार

- सभी विषयों के प्रश्न सामान्य थे। गणित में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन सभी प्रश्न हल किया हूं। उम्मीद है कि चयन हो जाएगा।

निर्भय कुमार

- प्रश्न के अनुसार समय कम मिला। समय रहता तो गणित के भी सभी प्रश्न बन जाते। जीएस के प्रश्न ने राहत दी। चयन हो जाना चाहिए।   news-dainik jagran 16/4/12