Pages

Labels

Friday, May 25, 2012

UPBEd 2012-entrance result -प्रदेश स्तरीय संयुक्त बीएड् प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया

फैजाबाद। गुरुवार को अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेश स्तरीय संयुक्त बीएड् प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें तीन लाख 47 हजार 447 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जबकि कुल तीन लाख 54 हजार 97 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। लड़कों की तुलना में 35 हजार 377 लड़कियां अधिक उत्तीर्ण हुई हैं। परिणाम डब्लूडब्लूडब्लू.यूपीबीएड2012.इन वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रदेश के कुल लगभग एक हजार बीएड कॉलेजों की एक लाख सीटों पर सफल अभ्यर्थियों का दाखिला किया जाना है।
अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसके शुक्ल ने पत्रकार वार्ता में बीएड का परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि सफल अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के 95 हजार 746, ओबीसी के एक लाख 25 हजार 45, एससी वर्ग के एक लाख 26 हजार 633 व एसटी वर्ग के दो हजार 523 हैं। उत्तीर्ण होने वालों में लड़कियों की तादाद एक लाख 89 हजार 912 है, जबकि लड़कों की तादाद एक लाख 54 हजार 535 है। नि:शक्त कोटे के पांच हजार 158 छात्र व अंधता की श्रेणी के 614 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक जून से प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया प्रस्तावित है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 
source-amar ujala 25/5/12
to know your result click www.upbed2012.in