Pages

Labels

Monday, May 21, 2012

UPTET-भर्ती में हीलाहवाली बताने के लिए पदयात्रा

भर्ती में हीलाहवाली बताने के लिए पदयात्रा
वाराणसी : उत्तर प्रदेश टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की वाराणसी मंडल इकाई के सदस्यों ने पदयात्रा शुरू की है। रविवार को मनोज सिंह मयंक, मनीष व सदस्य जिला मुख्यालय से जंतर- मंतर (दिल्ली) के लिए रवाना हुए। पिंडरा विधायक अजय राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ये लोग मानव संसाधन विकास मंत्री से मिलेंगे और उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में हीलाहवाली से अवगत कराएंगे। पदयात्रा से पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि योग्य अभ्यर्थी सड़क पर हैं और कम योग्यता के लोग शिक्षा की कमान संभाले हुए हैं। संदीप सिंह, पंकज कुमार विश्वकर्मा, गोरखनाथ सिंह, अरूण सिंह, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद थे। भ्रष्टाचार से कोई नहीं है अछूता वाराणसी : गोरखपुर विवि के पूर्व कुलपति प्रो. आरके मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार से समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं है। भ्रष्टाचार के लिए अकेले कांग्रेस को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। वह रविवार को राजीव गांधी स्टडी सर्किल की ओर से आयोजित भ्रष्टाचार की चुनौतियां एवं श्रीमती सोनिया गांधी का पांच सूत्री कार्यक्रम पर चिंतन बैठक में बोल रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर इस बैठक में कहा कि फास्ट ट्रैक आदालतें बनाना, सरकारी खर्चो में कटौती, प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग और नेता अपने आचरण से अच्छा संदेश दें के जरिए भ्रष्टाचार पर काबू संभव है। काशी विद्यापीठ के प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय आदि ने विचार रखे। source-dainik jagran 21/5/12