Pages

Labels

Tuesday, May 22, 2012

हाईटेक होंगे सेवायोजन कार्यालय

हाईटेक होंगे सेवायोजन कार्यालय
 लखनऊ,  : बेरोजगारी भत्ते से न केवल बेरोजगारों की आर्थिक स्थिति बदलने की तैयारी की जा रही है बल्कि प्रदेश के सभी 92 सेवायोजन कार्यालयों को भी हाईटेक करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की ओर से सेवायोजन कार्यालयों के सुधार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश के अधिकतर सेवायोजन कार्यालयों में कंप्यूटर तक नहीं हैं। जहां हैं भी वहां या तो खराब हो गए है या बिजली के इंतजार में धूल फांक रहे हैं। गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान भी कई जिलों से आए अधिकारियों ने प्रमुख सचिव श्रम शैलेश कृष्ण और निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अनिल कुमार को भी कार्यालयों की दशा की जानकारी दी थी। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को सभी सेवायोजन कार्यालयों को कंप्यूटरों के साथ ही जनरेटर की भी व्यवस्था करने का आश्र्वासन दिया था। सभी सेवायोजन कार्यालयों की सूरत बदलने के लिए विभाग की ओर से शासन को 24.80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में 772 कंप्यूटरों के साथ ही फर्नीचर व इंटरनेट कनेक्शन समेत कई तरह के बदलाव की बात कही गई है।
source-dainik jagran 22/5/12